Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नींद में कमी बना सकती है पुरूषों को मधुमेह रोगी
आपको जानकार झटका लग सकता है कि कम सोने से पुरूषों को मधुमेह यानि डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन से यह पता चला है कि जो पुरूष, कम सोते हैं वो उनके शरीर में शुगर की मात्रा असंतुलित हो जाती है और उनमें मधुमेह की समस्या होने की संभावना रहती है। इसलिए, हर पुरूष को कम से कम 7 घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है।
ऐसा अध्ययन के निष्कर्ष से स्पष्ट हुआ है कि जो पुरूष पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उनके शरीर का ब्लड सुगर लेवल हाई हो जाता है जबकि जो महिलाएं कम सोती हैं वो सामान्य नींद लेने वाली महिलाओं की अपेक्षा हारमोन इंसुलिन के लिए कम उत्तरदायी होती हैं।

महिलाओं में बीटा कोशिकाओं की अच्छी क्रियाविधि होती है जो कि अग्नाशय में इंसुलिन का निर्माण करती हैं लेकिन पुरूषों में ऐसा नहीं होता है। यही कारण है कि पुरूषों को पर्याप्त नींद न लेने की स्थिति में डायबटीज का खतरा रहता है जबकि महिलाओं को कोई खतरा नहीं।
इस बारे में नीदरलैंड की वीयू यूनिवर्सिटी में फेमकी रूट्टर्स ने कुछ स्टडी की और उन्होंने बताया कि, पुरूषाें के द्वारा ज्यादा नींद या कम नींद लेने पर उनके शरीर में बनने वाली इंसुलिन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है जबकि महिलाओं में ऐसा कुछ नहीं। पिछले 50 वर्षों की कुछ लोगों की रिपोर्ट को देखकर यह पता लगाया कि उम्र बढ़ने पर नींद में कमी आती है और इसकी वजह से डायबटीज हो जाती है।

रट्टर्स का कहना है कि जब आप हेल्दी होते हैं और बहुत ज्यादा या बहुत कम नींद लेना शुरू कर देते हैं तो इसका सीधा-सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस अध्ययन से यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि आपके शरीर को तंदुरूस्त बनाएं रखने के लिए पूरी नींद लेना कितना ज्यादा आवश्यक होता है।
इस अध्ययन को एंडोक्राइन सोसायटी जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म में प्रकाशित किया किया। यह एक क्रॉस सेक्सशनल स्टडी थी, जिसमें 30 से 60 वर्ष के 788 पुरूषों और महिलाओं को शामिल किया गया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
