Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
फुट कॉर्न को हमेशा के लिये ठीक करने के घरेलू नुस्खे

क्या आपके पैरों के पंजों या पैरों की उंगलियों पर गोल आकार का सख्त, मोटा और सफेद रंग का मृत्य त्वचा का गुच्छा दिखाई देता है? अगर हां, तो वही कॉर्न होता है जिसे हम फुट कार्न कहते हैं।
फुट कॉर्न होने का कारण गलत आकार के जूते पहनना या फिर लंबे समय तक टाइट जूते या सैंडल पहन कर खडे़ रहने से भी यह हो जाते हैं। बिना मोजों के जूते पहनने या फिर बिन चप्पल या मोजे के ज्यादा रहने से भी यह होते हैं।
आप चाहें तो फुट कॉर्न को कइ घरेलू सामग्रियों से ठीक कर सकते हैं। ये सामग्रियां आपके किचन में ही आसानी से उपलब्ध हैं।

प्यूमिक स्टोन की मदद लें
अपने पैरों को गरम पानी में 10 मिनट के लिये डुबो कर प्यूमिक स्टोन से कॉर्न को 5 निट तक धीरे धीरे रगडे़ और डेड स्किन को हटाएं। इसके बाद पैरों को धुल कर पोंछ लें और रूई की मदद से उस पर कैस्टर ऑइल लगा कर रूई सहित उस जगह को टेप लगा कर रातभर के लिये बंद कर दें। दूसरे दिन टेप हटा कर दिन में कई बार कैस्टर ऑइल लगाएं। इसे तब तक करें जब तक कि फुट कॉर्न हमेशा के लिये ना चला जाए।

सफेद सिरका
1 भाग सिफेद सिरके और एक तिहाई पानी के घोल को कॉर्न पर लगाएं। फिर उस एरिया को बैंडडेज लगा कर रातभर छोड़ दें। दूसरे दिन प्यूमिक स्टोन से कॉर्न को रगड़ कर छुड़ाएं और उस पर नारियल या जैतून का तेल लगाएं। इस उपचार को दिन में एक बार करें।

बेकिंग सोडा
एक गरम पानी के टब में 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। फिर पैरों को उसमें 15 मिनट के लिये डुबोएं और बाद में प्यूमिक स्टोन से पैरों को साफ करें। आप चाहें तो बेकिंग सोडा, नींबू और पानी का पेस्ट बना कर कॉर्न पर लगा सकती हैं। फिर इसे बैंडडेज से कवर कर के रातभर के लिये छोड़ दें। दूसरे दिन पैरों को गरम पानी से धो कर प्यूमिक स्टोन से साफ करें।

नींबू
रोजाना नींबू को कॉर्न पर रगड़ें और सूखने दें। ऐसा दिन में 3 बार करें। दूसरा तरीका- हर दूसरे दिन एक चम्मच नींबू के रस में दो लौंग 15 मिनट के लिये डुबोएं, फिर उसमें से लौंग निकाल दें और नींबू के रस से कॉर्न पर मालिश करें। फिर इसे सूखने दें और फिर इस पर दुबारा जूस लगाएं। ऐसा दिन में कई बार करें।

लहसुन
आधा लहसुन को कूंच कर उसे कॉर्न पर लगा लें और फिर बैंडडेज से कवर कर के रातभर के लिये छोड़ दें। दूसरे दिन सुबह पैरों को गरम पानी से धो लें। ऐसा तब तक करें जब तक कि कॉर्न खतम ना हो जाए।

तारपीन का तेल
कॉर्न वाले एरिया पर आइस से कुछ देर तक मसाज करें। फिर उसे पोछ कर उस पर तारपीन का तेल लगाएं। उसके बाद कॉर्न पर बैंडडेज बांध कर रातभर के लिये छोड़ दें। ऐसा रोजाना करें।

कच्चा पपीता
कच्चे पपीते के छोटे से टुकड़े को घिस लें। फिर उसमें से जूस निचोड़ कर उसमें एक पीस रूई का टुकड़ा डुबो कर कॉर्न पर रख कर बैंडडेज लगा दें। रातभर ऐसे छोड़ने के बाद दूसरे दिन सुबह बैंडडेज हटा कर प्यूमिक स्टोन से रगड़ लें। ऐसा रोजान करें...

पाइनएप्पल
पाइनएप्पल के ताजे छिलके को चौकोर भाग में काट लें। फिर इसके अंदर के भाग को कॉर्न पर रखें और ऊपर से बैंडडेज लगा कर मोजे पहन लें। रातभर ऐसे ही रहने दें और फिर सुबह बैंडडेज निकाल कर एरिया को धो लें और नारियल तेल लगा लें। ऐसा रोजाना रात में एक हफ्ते तक करें।

हल्दी
हल्दी और शहद का पेस्ट बनाएं और उसे कार्न पर लगाएं। फिर इसे सूखने के लिये छोड़ दें। ऐसा रोजाना सुबह और शाम करना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
