Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानें, क्या है मिलिया और इसको दूर करने के घरेलू उपचार
चेहरे पर निकलने वाली सफेद फुंसियों को मिलिया भी कहते हैं। यह दिखने में सफे या पीले रंग के होते हैं जो कि ज्यादातर आंखों के नीचे या फिर नाक, गाल, माथे और सीने पर उभरते हैं।
मिलिया अक्सर छोटे बच्चों के चेहरे पर ज्यादा दिखते हैं। ये केराटिन से भरे सिस्ट होते हैं जो कि घातक नहीं होते। ये फुंसियां अपने आप ही कुछ हफ्तों में गायब हो जाती हैं। यह कई कारणों से हो सकता है जैसे चेहरे पर भारी, पोर्स बंद कर देने वाले स्किन प्रोडक्ट, सूरज की धूप या लंबे समय तक स्टीरॉइड क्रीम लगाने आदि की वजह से।
अगर आपको लगता है कि आपको मिलिया की समस्या कई हफ्तों से परेशान कर रही है, तो हमारे बताए हुए घरेलू उपचारों को अपनाने से ना चूकें। इसके साथ ही त्वचा की धूप से रक्षा करें और चेहरे पर बाजारू क्रमी लगाना बंद कर दें।

चेहरे को गरम तौलिये से सेंके
गरम पानी में तौलिये को भिगो कर निचोड़ कर चेहरे पर पूरी तरह से ढंके। ऐसा रोजाना कुछ हफ्तों तक कुछ मिनटों तक करें। या फिर चेहरे को 10-15 मिनट के लिये स्टीम दें। ऐसा करने से चेहरे के बंद पोर्स खुल जाएंगे और डेड सेल निकल जाएगी।

शहद
चेहरे पर शुद्ध शहद लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें।ऐसा रोजाना करें जब तक कि आपको रिजल्ट ना मिल जाए। आप चाहें तो शहद में ओट्स और शक्कर मिला कर स्क्रब बना सकते हैं।

चंदन और गुलाबजल
इन दोनों चीजों को चेहरे पर लगाने से अत्यधिक तेल साफ हो जाता है तथा डेड स्किन साफ हो जाती है। 2 चम्मच चंदन पावडर में जरुरतभर का गुलाबजल मिक्स कर के चेहर पर लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा रोजाना एक हफ्ते तक करें।

अनार के छिलके का पावडर
अनार के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन के लिये अच्छा होता है। इसे लगाने से आपके चेहरे के मुंहासे भी चले जाएंगे। अनार के छिलके को एक तवे पर भूरा होने तक रोस्ट कर लें और फिर उसे पस कर पावडर बना लें। फिर उसमें नींबू या गुलाबजल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के रगड़े और 20 मिनट के लिये छोड़ कर चेहरा धो लें।

कैस्टर ऑइल
आधा चम्मच कैस्टर ऑइल चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। रोजाना ऐसा ही करें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो ऑइल के प्रोडक्शन को रोकते हैं और मीलिया को होने से रोकते हैं।

कॉर्न स्टार्च और वेनिगर
1 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर के साथ जरुरतभर का कॉर्न स्टार्च मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे हल्के गरम पानी में भिगोए हुए कॉटन के कपडे़ से रगड़ कर पोछे।

टी ट्री ऑइल
इसके रेगुलर यूज़ से आपकी सफेद फुंसियां सूख जाएंगी और साफ हो जाएंगी। इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाना ना भूलें।

एलो वेरा
ताजे एलो वेरा जैल से चेहरे की दिन में दो बार मालिश करें। आप चाहें तो इसके साथ ग्रीन टी भी मिक्स कर सकते हैं। फिर 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।

मेथी के पत्ते
मुठ्ठीभर मेथी के पत्ते थोडे़ से पानी के साथ पीस लें और चेहरे पर लगा लें। फिर 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। ऐसा रोजाना करें और फरक देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
