Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आँखों में ज्यादा पानी आने पर करें ये घरेलू उपाय
आँखों में पानी आने का कारण आंसुओं का ज्यादा बनना, सूजन या सामान्य आंसुओं का पूरी तरह नहीं निकल पाना है। इसके इलाज के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जानना फायदेमंद है।
आँखों से पानी आना (अश्रुपात) वह स्थिति है जिसमें बिना किसी कारण के आँसू पैदा होते हैं और पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं। अधिकतर बार, इसका समाधान घरेलू इलाज से हो सकता है।

ठंडे या गरम कपड़े से दबाना
आंसू नलिकाओं की रुकावट आँखों में पानी का प्रमुख कारण है। ठंडे या गरम कपड़े से दबाने से आँखों से यह परत हट जाती है, जिससे जहरीले पदार्थ भी बाहर निकाल जाते हैं और आँख की ललाई और जलन ठीक हो जाती है।

टी बैग
ठंडे या गरम कपड़े से दबाने की तरह ही टी बैग भी एक अच्छा घरेलू उपाय है। टी बैग को कुछ देर गर्म पानी में रखें। जब यह गर्म हो जाये तो इसे आँखों पर रखें। कैमोमाइल, पेपरमिंट और स्पेयरमिंट पानी भरी आँखों के इलाज के लिए कारगर हैं।

बेकिंग सोडा
आप घर पर ही इसके लिए मिश्रण बना सकते हैं। एक टी स्पून बेकिंग सोडा को गर्म पानी में डालें। इससे आँखों को 2-3 बार या जितना जरूरी हो धोएँ।

नमक और पानी का घोल
आँखों में पानी होने पर जलन और खुजली चलती है। ऐसे में आप नमक और पानी का घोल घर पर बनाकर इलाज कर सकते हैं। नमक एक एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण यह जहरीले बैक्टीरिया को आँखों से बाहर निकाल देता है। इसे 3 दिन तक दिन में कई बार लगाएँ।

यदि कोई धूल मिट्टी चली गई हो
यदि आपको लगे कि कोई बाहरी तत्व या धूल, मिट्टी आँखों में चली गई है तो आप गीले कपड़े से इसे साफ कर सकते हैं। आंसुओं को हाथों के बजाय गीले कपड़े से ही साफ करें क्यों कि हाथों में कई बैक्टीरिया होते हैं।

नारियल का तेल
हम सब जानते हैं कि नारियल का तेल एक अच्छा मोश्चुराइजर है। इसे आँखों के आस पास रगड़ने से आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
