Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
मोबाइल फोन रेडिएशन से बचने के लिये करे ये उपाय
रिसर्च से पता चला है कि मोबाइल फोन और कैंसर में गहरा रिश्ता है। खासतौर पर बच्चे मोबाइल रेडिएशन (विकिरण) की चपेट में ज्यादा आते हैं और सेल फोन की रेडिएशन से बच्चों में ल्यूकेमिया जैसी गंभीर बीमारियाँ भी होती हैं।
ABOF End Of Season Sale! Get Upto 60% Off on Fashion Wear For Both Men and Women Hurry Up!
मोबाइल हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं इनके बिना हमारा काम ही नहीं चलता है, हम मोबाइल के बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं। फिर भी, कुछ चीजें हैं जो हमें दिमाग में रखनी चाहिए ताकि हम मोबाइल की रेडिएशन से होने वाली बीमारियों से बचे रहें।

मोबाइल को जितना हो सके अपने शरीर से दूर रखें। किसी को कॉल करने या कॉल सुनने के लिए हैडफोन काम में लें। गाने सुनते समय भी हैडसैट काम में लें। उस हैडसैट को जितना हो सके सिर से दूर रखें।
यदि आप हैडसैट काम में नहीं ले रहे हैं तो कॉल करते समय और सुनते समय फोन को सिर से दूर रखें। मोबाइल फोन को किसी भी कीमत पर सिर से नहीं दबाएँ। यह जितना ज्यादा सिर के नजदीक होगा उतना ही ज्यादा ऊर्जा का अवशोषण करेगा।

आप बात करते समय स्पीकर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपका शरीर फोन से दूर रहेगा। घर पर हों तो वायर वाले लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करें। जब सिग्नल ज्यादा हों तभी मोबाइल काम में लें।
कमजोर सिग्नल होने पर रेडिएशन ज्यादा होता है। मोबाइल पर छोटी और सिर्फ काम की बात ही करें। जितने कम समय बात होगी, रेडिएशन का खतरा उतना ही कम होगा। जितना हो सके लोगों से एसएमएस के माध्यम से वार्तालाप करें। इससे मोबाइल आपके शरीर से दूर रहेगा और रेडिएशन का खतरा कम रहेगा।

मोबाइल फोन को अपनी छाती के पास और पैंट की जेब में ना रखें। मोबाइल का रेडिएशन आपके हार्ट और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों को फोन से दूर रखें।
ये रेडिएशन का शिकार जल्दी होते हैं। जब आपके बाल गीले हों तब भी फोन पर बात न करें क्यों कि पानी और धातु दोनों रेडियो तरंगों के बेहतरीन सुचालक हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
