Latest Updates
-
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पेशाब में खून आने का कारण जानिये

मानव शरीर कई रोगों से ग्रस्त हो सकता है। इनमें से कुछ रोग, जीवन को खतरा पहुंचा सकते हैं और कुछ रोग हमेशा के लिए तकलीफ दे जाते हैं। मेडिकल जगत में माना जाता है कि अगर आपके शरीर में कुछ भी असामान्य होता है तो उसे इग्नोर ना करें बल्कि उसका इलाज करवाएं, इससे आपकी समस्या ज्यादा बढ़ेगी नहीं और समय पर इलाज मिलने के कारण आपको कम से कम समस्या होगी। कई बार छोटी-छोटी बीमारियों पर ध्यान ना देने से वो बड़ी बन जाती है और बाद में जानलेवा साबित होती है।
ऐसी ही एक समस्या पेशाब के दौरान होने वाली दिक्कत होती है जिसे कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। लम्बे समय से पेशाब में जलन हो रही हो या उसमें से खून आ रहा हो, तो आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ के बारे में जानकारी देती है पेशाब का रंग
यह कोई जानलेवा समस्या नहीं है लेकिन बाद में खतरनाक हो सकती है। पेशाब में खून आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन आपको डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद उस कारण को जानने के बाद सही इलाज करवाना आवश्यक होता है।
पेशाब करने के दौरान खून आने पर बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं, सभी जांचें करवाएं और आवश्यक इलाज करवाएं। ये समस्या महिला और पुरूषों; दोनों को हो सकती है। पेशाब में खून आने के निम्मलिखित कारण हो सकते हैं:

यूरिन इंफेक्शन / यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई):
महिलाओं में ये समस्या बहुत आम होती है। मूत्र मार्ग में संक्रमण होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कत होती है, जलन के साथ-साथ कई बार खून भी आने लगता है।

गुर्दे में पथरी होना:
अगर किसी भी व्यक्ति को गुर्दे में पथरी होती है तो पेशाब में खून आने लगता है क्योंकि पेशाब की प्राकृतिक प्रक्रिया में रूकावट आती है। इसका उपचार संभव होता है, इसलिए समय रहते डॉक्टर से सम्पर्क करें। सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र ही उसे करवा लें।

गुर्दे या पित्ताशय में ट्यूमर होना:
गुर्दे या पित्ताशय में ट्यूमर होने पर भी पेशाब में खून आने लगता है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा सर्जरी की मदद से इलाज किया जाता है।

ग्लोमेरूलोनेफिरिटिस या ग्लोमेरूलर नेफीरिटिस:
पेशाब में खून या मल में खून आने का यह सबसे आम कारण होता है। बढ़ते बच्चों और छोटे बच्चों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन कई बार बड़े लोग भी इस समस्या का शिकार हो जाते हैं।
सिस्टिक ग्रोथ:
महिलाओं में सिस्ट की वृद्धि होना आम बात है और यह दर्दनाक बीमारी होती है, जिस कारण पेशाब में खून आने लगता है। सामान्यत: सिस्ट, गुर्दे में बढ़ता है जिसके कारण पेशाब करने में दर्द औश्र जलन होती है और एक समय के बाद खून आना शुरू हो जाता है।
कई बार, कुछ आनुवांशिक समस्याओं के चलते भी पेशाब में दिक्कत होने लगती है। सिकल सेल रोग, हाईमैच्यूरिया और असामान्य मासिक चक्र के कारण भी पेशाब में खून आने लगता है। कारण जो भी हो, आप सही समय पर इलाज करवा लें, ताकि भविष्य में स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या से जूझना न पड़ें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications