Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ये संकेत बताएंगे कि आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए
हमारे स्वास्थ्य से संबंधित कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं जिन्हें हम गंभीरता से नहीं लेते। जब हमें बुखार आता है या पेट दर्द होता या अन्य प्रकार के दर्द होते हैं तो हम गोली खा लेते हैं।
हालाँकि जब ये लक्षण स्थायी हो जाते हैं तब हमें डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आइए स्वास्थ्य से संबंधित उन लक्षणों के बारे में जानें जिनके दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

अगर अचानक वजन कम होने लगे
यदि बिना किसी प्रयास के छह महीने के अंदर आपके कुल वज़न का लगभग दस प्रतिशत वज़न कम हो जाता है तो आपको यह समझना चाहिए कि यह चिंता करने वाली बात है। यह डाइबिटीज़, लीवर की बीमारी, कैंसर, शरीर की पोषक तत्वों को सोखने की असमर्थता, हाइपरथाईरोडिसम और डिप्रेशन के कारण हो सकता है।

अगर लंबे समय तक बुखार हो
जब आपको बुखार आता है तथा यह अधिक समय तक रहता है तो आपको समझना चाहिए कि आपका शरीर मूत्रमार्ग या तपेदिक के संक्रमण से लड़ने की कोशिश कर रहा है। यह किसे गंभीर समस्या की ओर संकेत नहीं करता। हालांकि यदि आपका बुखार 103 फैरेनहाईट से अधिक है या हो बुखार तीन से अधिक दिनों तक है तो यह चिंता का कारण हो सकता है।

सांस लेने में परेशानी हो
जब आप बहुत अधिक कसरत करते हैं, आपका वज़न अधिक है, आप ऊंचाई पर हैं या बहुत अधिक तापमान वाले क्षेत्र में हैं तब आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा यदि आपको कभी तो इसका अर्थ है कि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है। यह दिल या फेफड़े की बीमारी का संकेत है।

कब्ज़ हो या दस्त लगे
यदि आप देखते हैं कि अचानक आपके मल त्याग की आदत में बदलाव आ रहा है तो यह चिंता का कारण हो सकता है। यह बैक्टीरियल, वायरल या परजीवी संक्रमण का संकेत हो सकता है। यदि आपको लगातार कब्ज़ होती है या दस्त लगते हैं, काला मल आता है या मल के साथ रक्त आता है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

भूख ना लगे और पेट भरा लगे
यदि थोडा खा कर या बिना कुछ खाए भी आपका पेट हमेशा भरा हुआ लगता है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए। इस प्रकार की समस्या के साथ अक्सर पेट फूलना, उल्टी, वज़न कम होना और जी मिचलाने जैसी समस्याएं भी होती हैं। इसके कारण एसिड रिफ्लक्स, पेप्टिक अल्सर या पैंक्रियास का कैंसर आदि हो सकते हैं।
तुलना करें और खरीदें उत्तम स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
