Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
गठिया में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
गठिया यानि आमवात नामक बीमारी काफी कष्टप्रद होती है। इस रोग में शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा काफी बढ़ जाती है जिसके कारण यूरिक एसिड के कण (क्रिस्टल के रूप में) जोड़ों के बीच में जमा हो जाते हैं और उनमें भयानक पीड़ा होने लगती है।
मोनोसोडियम यूरेट की असामान्य मेटाबोल्जिम प्रक्रिया, शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होती है, इसी कारण जोड़ों में भयानक समस्या उत्पन्न हो जाती है।
इस रोग की सबसे बड़ी पहचान यह होती है कि इसमें रात को जोड़ों में दर्द और सुबह अकड़न होती है। 40 वर्ष की आयु के बाद ही आमतौर पर इस रोग की शुरूआत होती है।
शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने के कई कारण होते हैं, स्वस्थ शरीर में जो भी यूरिक एसिड बनता है वह पेशाब के रास्ते से शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन एक सीमा से ज्यादा इसका निर्माण होने पर किडनी भी ज्यादा काम नहीं कर पाती हैं और परिणामस्वरूप किडनी में पथरी भी बन जाती है, साथ ही त्वचा पर भी सिकुडन आ जाती है।

विभिन्न प्रकार की दवाईयों; जैसे- एस्पिरिन, एलोप्यूरिनॉल, निकोटिनिक एसिड, मूत्रवर्धक दवाईयों आदि के सेवन से भी गठिया होने की संभावना होती है क्योंकि इनमें यूरिक एसिड की मात्रा होती है।
पुरूषों में गठिया की समस्या, यौवन पर और महिलाओं में रजोनिवृत्ति के दौरान सबसे ज्यादा होती है। साफ है कि पुरूषों में, महिलाओं की अपेक्षा जल्द गठिया की समस्या होती है।
कई लोगों को गठिया की शुरूआत से दो-तीन साल पहले पैरों व घुटनों में दर्द होने लगता है और चलने फिरने में समस्या होने लगती है।
गठिया इलाज, लगभग असंभव सा है। लेकिन कुछ प्रयासों से दर्द से निजात मिल जाता है। अगर आप कुछेक घरेलू उपायों को अपनाते हैं तो गठिया में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिल जाती है। जानिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में:

1. गठिया होने पर हर दिन 4-5 लौंग का सेवन करें, इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
2. दिन में 10-12 चेरी खाने पर आराम मिलती है।

3. 1 चम्मच शहद, 4 चम्मच सेब का सिरका और एक गिलास पानी मिला लें और इसके पी जाएं। ऐसा हर दिन करने से गठिया से दर्द में राहत मिलती है।

4. ज्यादा से ज्यादा अंगूरों का सेवन करें, इससे शरीर में यूरिक एसिड की विषाक्तता समाप्त हो जाएगी। साथ ही इसमें विटामिन सी भी होता है जो शरीर को दर्द से राहत प्रदान करता है।

5. फ्रेंच बीन्स का जूस निकालर इसे पी लें। आप चाहें तो इसका सूप भी बना सकते हैं। इससे तुरंत आराम मिलती है। बीन्स को हल्का उबालकर उसमें सरसों के तेल से तड़का लगाकर भी खाएं, इससे भी आराम मिलेगा। इससे बना लेप भी जोड़ों पर लगाने से लाभ मिलता है।
6. हल्के गुनगुने पानी में पैरों को डाल लें और उसमें चुटकी भर नमक मिला लें। इससे दर्द में राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications