Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
उम्र दराज पुरुष ना होंं परेशान क्योंकि अब सेक्स ड्राइव बूस्ट करेगी टेस्टोस्टेरोन थेरेपी
उम्र बढ़ने के साथ पुरूषों में सेक्स करने को लेकर मन में उमंग बनी रहती है लेकिन वह सफल तरीके से कर पाने में अक्षम हो जाते हैं। उनके शरीर में वीर्य का बनना कम हो जाता है, जल्दी ही शीघ्रपतन हो जाता है और वह पार्टनर को भी संतुष्ट नहीं कर पाते हैं।
इस बारे में हाल ही में एक अध्ययन किया गया है जिससे ज्ञात हुआ है कि टेस्टोस्टेरॉन थेरेपी ने पुरूषों को काफी लाभ मिल सकता है। टेस्टस्टेरॉन, पुरूषों में पाया जाने वाला एक विशेष प्रकार का हारमोन होता है जो सेक्स करने की इच्छा को जागृत करता है।

यह हारमोन उम्र बढ़ने के साथ-साथ पुरूषों में कम होता जाता है और कुछ पुरूषों में ही इसकी मात्रा कम होती है। इस बारे में अमेरिका में बायलॉर कॉलेज ऑफ मेडीसिन के मुख्य लेखक ग्लीन आर. कनिंघम ने कहा कि, ''हमने अपने शोध के निष्कर्षों से पता लगाया है कि बढ़ती उम्र के पुरूषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए टेस्टस्टेरॉन का स्तर काफी कम ही जिम्मेदार होता है।'' ऐसे में टेस्टस्टेरोन थेरेपी काफी सहायक होती है और लिबिडो में विकास करने के लिए प्रतिबद्ध होती है।

इसके अलावा, जिन बढ़ती उम्र के पुरूषों में एंड्रोजेन की कमी के लक्षण पाये गए हैं उनके टेस्टस्टेरॉन स्तर में सुधार देखा गया है और साथ ही साथ उनकी यौन गतिविधियों में बढ़ती रूचि भी देखी गई है।
एंड्रोजन कमी तभी होती है जब टेस्टस्टेरॉन कम हो जाता है और इसके चलते पुरूषों में यौन रोग हो जाते हैं। जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन में, टेस्टस्टेरॉन थेरेपी के प्रभावों की जांच के बारे में बताया गया।

रिसर्च के लिए, टीम ने 470 पुरूषों के एक समूह में सेक्सुअल फंक्शन पर टेस्टस्टेरॉन थेरेपी के प्रभाव का परीक्षण करने के लिए टीम को रखा गया, ये सभी पुरूष लगभग 65 वर्ष की आयु के थे और इनमें टेस्टस्टेरॉन का स्तर काफी कम था। बाद में कनिंघम ने निष्कर्ष में यह साबित किया कि अगर पुरूषों को टेस्टस्टेरॉन थेरेपी दी जाएं तो उनमें यौन क्षमता बढ़ जाती है और वो यौन गतिविधियों में रूचि लेने लगते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
