Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Omg! बच्चा पैदा करने से भी ज्यादा दर्दनाक है ये दर्द
जिन महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया है उनका मानना है कि डिलीवरी का दर्द सबसे भयानक होता है। यह लेबर पेन हालाँकि बहुत दर्दभरा हो सकता है। फिर भी कुछ महिलाओं ने इससे भी तेज दर्द सहा है और उनका मानना है कि यह दर्द डिलिवरी के दर्द से भी भयानक था।
आइये देखते हैं। जब महिलाओं से बच्चे को जन्म देने के दर्द के बारे में बात की गई तो कुछ महिलाओं ने हड्डी टूटने के दर्द को इससे भयानक माना। ख़ास तौर पर घुटने की हड्डी टूटने का। यह ना केवल दर्दभरा है बल्कि इससे व्यक्ति हिल-डुल भी नहीं सकता।

कुछ महिलाएं मानती हैं कि माइग्रेन का सिरदर्द बच्चा पैदा करने के दर्द से भी ज्यादा है। माइग्रेन का सिरदर्द ज्यादा दिन और ज्यादा समय तक रहता है। इसमें उबाक आना, उल्टी आना, जी मिचलाना आदि समस्याओं से भी झूंझना पड़ता है। सिर में तेज दर्द होने के कारण दिन भर के काम करने में भी परेशानी होती है।

कुछ महिलाएं कहती हैं कि किडनी की पथरी का दर्द डिलिवरी के दर्द से ज्यादा होता है। किडनी की पथरी हिलती भी है। यह भी दर्दभरा होता है।
कुछ महिलाएं तो इतना तक कहती हैं कि जिन पुरुषों की किडनी में पथरी होती हैं वो जान सकते हैं कि महिलाओं को बच्चा पैदा करने में कितना दर्द होता है। यह दर्द लगभग ऐसा ही होता है।
पित्त की थैली में पथरी का दर्द भी तेज होता है। दौरा आने पर, यह दर्द असहनीय होता है। हालांकि दवाइयों से और खानपान पर नियंत्रण करने सेइससे काबू पाया जा सकता है लेकिन फिर भी यह ज्यादा देर तक और असहनीय होता है।

मूत्राशय का संक्रमण और पित्त की थैली का संक्रमण भी उन 10 पीड़ादायक दर्दों में शामिल हैं जिन्हें महिलाओं ने बच्चा पैदा करने से भी ज्यादा भयानक माना है। यह दर्द भी बहुत तेज होता है और इन्फ़ैकशन को तुरंत इलाज करने की आवश्यकता होती है।

कुछ महिलाओं ने इस लेबर पेन को ही ज्यादा पीड़ादायक माना है क्यों कि इसमें हर 3 मिनट में दर्द होता है और यह तब तक होता है जब तक कि बच्चा बाहर नहीं आ जाये। कुछ महिलाओं ने रूट कैनाल थेरेपी और किसी भी तरह की सर्जरी को बच्चा पैदा करने के दर्द से ज्यादा भयानक माना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications