Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
माईग्रेन के सिर दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय
आजकल के तनाव भरे समय में माईग्रन की समस्या बेहद आम हो गई है। हर तीसरा व्यक्ति माईग्रेन की समस्या से ग्रसित है। कई बार दर्द इतना भयानक होता है कि चलने पर सिर हिलता सा महसूस होता है और उल्टियां भी आने लगती है।
अगर आपको या आपके परिवार व मित्रों में से किसी को ऐसी गंभीर समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेने के साथ-साथ कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाएं।
माईग्रेन पीडितों के लिए बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ घरेलू आसान नुस्खे बताएंगे, जो दर्द से राहत दिलाने के लिए पर्याप्त होते हैं।

1. मसाज करना - जैसे ही दर्द हल्का सा होना शुरू हो या आपको सिर में भारीपन लग रहा हो, ऑयल मसाज लें। सरसों के तेल को हल्का गुनगुना कर लें या देसी घी लें और उसे हल्के हाथों से सिर की त्वचा पर लगाकर मसाज करें। इससे दर्द में राहत मिलती है और उल्टी आदि की समस्या भी दूर हो जाती है।
2. रोशनी भरे कमरे में न बैठें - माईग्रेन के कारण होने वाले दर्द में रोशनी आंखों में बहुत चुभती है। ऐसे में हल्की रोशनी वाले कमरे में शांत होकर बैठ जाएं और मसाज करें। इससे आराम मिलेगा। कनपटी पर भी तेल लगाकर थोड़ा दबाएं, इससे काफी रिलेक्स महसूस होगा।

3. गुनगुने पानी से नहाएं - दर्द होने पर गुनगुने पानी से शॉवर लेने पर भी काफी आराम मिलता है। इससे सिर दर्द तुरंत दूर हो जाता है।
4. लैवेंडर ऑयल - लड़कियां नहाने के दौरान पानी में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे डाल लें, इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा। अगर आपको इसकी महक से एलर्जी है तो ऐसा न करें।

5. बर्फ से मसाज लें - तेज दर्द होने पर आप बर्फ का सेंक भी ले सकती हैं। इससे राहत मिलती है। घर पर आइस पैक या एलोवेरा पैक रखें और दर्द होने पर आंखों पर रख लें।बर्फ को कूटकर किसी रूमाल में रखकर भी सेंक लिया जा सकता है इससे आपको चुभन नहीं होगी। दवाईयों का सेवन संभवत: कम ही करें। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से अवश्य सम्पर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
