Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
दिमाग को तेज़ बनाने के तरीके
हम सभी अधिक समझदार, बुद्धिमान, स्मार्ट, तीव्रता से सोचने वाला और अच्छा निर्णय लेने वाला बनना चाहते हैं। परन्तु हम सभी एक विशिष्ट आईक्यू के साथ पैदा हुए हैं। ये कुछ ऐसा है जिसके लिए आप कुछ नहीं कर सकते। हालाँकि आप स्वयं को बेहतर बनाने के तरीके ढूंढ सकते हैं, अपने मस्तिष्क की ताकत को बढ़ा सकते हैं और अपने दिमाग को तेज़ बना सकते हैं।
चाहे तो आप स्वयं को किसी खेल में व्यस्त कर लें, किसी शौक में व्यस्त कर लें या नई भाषा सीखें। ऐसा करने से आपके दिमाग की कोशिकाएं उत्तेजित होती हैं तथा आपके दिमाग को तेज़ बनाती हैं। एरोबिक कसरत से भी दिमाग चुस्त रहता है। अन्य कसरतों की वॉकिंग करने से शरीर में ऑक्सीजन की खपत बढ़ती है।

Also Read: दिमाग को तेज़ बनाने के तरीके
दिमाग को जितनी अधिक ऑक्सीजन मिलाती है यह उतना ही अच्छा होता है। आप स्वयं को उर्जा से भरा हुआ पायेंगे, बहुत से कामों को एक साथ कर लेंगे और कम थकान महसूस करेंगे। सुबह के प्रारंभिक समय में मस्तिष्क सबसे अधिक तीवता से काम करता है।

पूरी आठ घंटे की नींद लेने से दिमाग को आराम मिलता है तथा दिमाग तरोताजा हो जाता है। ऐसा प्रतिदिन करने से दिमाग की ताकत बढ़ती है क्योंकि इससे मस्तिष्क को ख़राब हुए ऊतकों और कोशिकाओं को तथा शरीर को सुधारने का समय मिलता है। इससे आपके मानसिक प्रदर्शन में सुधार आता है।

कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और फैट युक्त सम्पूर्ण आहार लें। इसके अलावा खाना खाना कभी न टालें, विशेष रूप से नाश्ता। मस्तिष्क को ठीक तरह से कार्य करते रहने के लिए सत् उर्जा प्रवाह की आवश्यकता होती है।
Also Read: दिमाग बढाने के लिए पांच भोजन
वे लोग जो डाइटिंग करते हैं और खाना उचित समय पर नहीं खाते उन्हें व्याकुलता, याददाश्त कमज़ोर होना और संभ्रम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अत: दिमाग को तेज़ रखने के लिए नियमित अंतराल पर अच्छे से खाएं।

अपने आहार में फिश(मछली) शामिल करें। फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो ब्रेन (मस्तिष्क) को ठीक तरह से कार्य करने में सहायक होता है। यह तनाव से ग्रस्त व्यक्ति को भी आराम दिलाता है। अपने दिमाग को तेज़ बनाने के लिए आपको दिमाग की कसरत करनी चाहिए। विभिन्न पज़ल्स, सुडोकु और ब्रेन टीज़र्स सुलझाने का प्रयत्न करें।
प्रतिदिन कुछ नया सीखने की कोशिश करें। अंत में परन्तु बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि दिमाग को आराम दें। ध्यान करें और सकारात्मक सोचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
