Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कंप्यूटर पर काम करते हुए आंखों पर कैसे पड़ता है जोर
हममें से कई सारे लोग अपना सारा दिन पीसी के सामने बिता देते होंगे, जिससे हमारी आंखों पर काफी जोर पड़ता है। इससे कुछ समय बाद, दीर्घकालिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जानिए पीसी पर ज्यादा काम करने स
हममें से कई सारे लोग अपना सारा दिन पीसी के सामने बिता देते होंगे, जिससे हमारी आंखों पर काफी जोर पड़ता है। इससे कुछ समय बाद, दीर्घकालिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जानिए पीसी पर ज्यादा काम करने से हमारी आंखों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
The Best Of 2016 Sale! Get Upto 80% Off at Flipkart*
कम्प्यूटर चलाने वाले लोगों की आंखों पर काफी ज्यादा तनाव पड़ता है। लगभग 8 प्रतिशत कम्प्यूटर इस्तेमालकर्ताओं को हर दिन आंखों के दर्द और स्ट्रेन को झेलना पड़ता है।
आंखों पर पड़ने वाले इस तनाव को मेडीकल भाषा में एस्थेनोपिया कहा जाता है जो कि असहज और परेशान कर देने वाला होता है। अध्ययन से यह स्पष्ट हो चुका है कि शुरूआत में, आपकी इसके बारे में ज्यादा पता नहीं चलेगा लेकिन धीरे-धीरे इससे आपको काफी दिक्कतें होने लगेगी।

समस्याएं और परेशानियां तब ज्यादा महसूस होती है जब इस समस्या को लम्बा समय हो जाता है। इन समस्याआें का दुष्प्रभाव काफी ज्यादा होता है। अगर आप दिन के कई घंटे पीसी या लैपटॉप के सामने बिताते हैं तो बीच-बीच में आराम करते रहें।
अपनी आदत एकदम से चिपके रहने की न बनाएं। अपनी आंखों को मोशन करने दें। आसपास भी आंखों को घुमाएं और थोड़ देर के लिए बंद कर लें। इससे आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाएगा।

आंखों पर पड़ने वाले तनाव का सीधा प्रभाव आंखों की रोशनी पर पड़ता है, जिसकी वजह से व्यक्ति की ऊर्जा और उसकी परफॉर्मेंस पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार इसकी वजह से आंखों में समस्या भी हो जाती है।
इसके लिए आपको हमेशा सतर्क और आंखों का ख्याल रखने की आदत होनी चाहिए। ज्यादा लम्बे समय तक पीसी या किसी अन्य स्क्रीन के सामने न बैठे, वरना आंखों में लालामी, खुजली, कमर में दर्द, गर्दन में दर्द, धुंधला दिखना जैसी कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो जाएगी।

इसके अलावा,ध्यान दें कि आप जिस जगह पर पीसी आदि पर काम कर रहे हों, वहां रोशनी पर्याप्त हो। अंधेरे में काम न करें, इससे आंखों पर ज्यादा तनाव पड़ता है और उनकी रोशनी घटने लग सकती है। हमेशा सही रोशनी के नीचे ही काम करें।
अगर व्यक्ति स्वयं से अपनी आंखों की देखभाल करेगा तो उसे आगे चलकर कभी कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। आंखों को दिन में दो से चार बार ठंडे पानी से धुलते रहें और उन्हें हल्की मसाज दें। प्रदूषण से बचाने के लिए काला चश्मा पहनें। पीसी आदि का इस्तेमाल करने के दौरान भी इनके लिए बनाएं जाने वाले विशेष चश्मों को पहनें। इससे आपकी आंखें हमेशा अच्छी बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
