Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जानें, क्या होती है हर्पीस और कैसे बचें इस यौन रोग से
डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 50 वर्ष की उम्र के आयुवर्ग के लोगों में लगभग दो तिहाई प्रतिशत भाग वाले लोग हर्पीस से ग्रस्त हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता।
READ: ये हैं एचआईवी होने के 12 लक्षण
इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है, हांलाकि अगर आपको इसकी जानकारी हो तो आप इससे बच सकते हैं और इसका जल्द इलाज किया शुरु कर सकते हैं। हर्पीस एक यौन रोग है जो यौन संबंध दृारा फैलता है।
यह दो प्रकार का होता है, एक ओरल और दूसरा जेनाइटल। इसे HSV 1 और HSV 2 वायरस भी कहते हैं। दुर्भाग्यवश इसके इलाज के लिये कोई दवा नहीं बनी है पर रिसर्च चल रही है। इस बीमारी में निकलने वाले छाले महिलाओं की बच्चेदानी एवं पुरूषों के मू्त्र-मार्ग को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं।
READ: जानें लवमेकिंग के पहले और बाद के 12 स्वच्छता नियम
आइये, इस बीमारी के बारे में थोड़ी और जानकारी लेते हैं और इस यौन संचरित बीमारी से बचते हैं...

क्या है HSV 1 या ओरल हर्पीस
ओरल हर्पीस में मुंह या होंठो पर इंफेक्शन हो जाता है जिसकी वजह से उस जगह पर लाल रंग के दर्द भरे छाले निकल आते हैं। यह दानें दाद की तरह दिखाई देते हैं। कई बार लोग इसे कोल्ड सोर समझ लेते हैं और यूं ही छोड़ देते हैं।

कैसे फैलता है ओरल हर्पीस या HSV 1
यह वायरस संक्रमित व्यक्ति से ओरल सेक्स या फिर मुंह के संपर्क से फैलता है। यहां तक कि अगर आप रोगी का लिप बाम भी शेयर कर रहे हों तो भी आपको यह हो जाएगा। पर यह छाले ज्यादा दिनों तक नहीं रहते।

क्या है HSV 2 या जेनाइटल हर्पीस
यौन-अंगों के ऊपर अथवा आसपास या गुदा मार्ग में छाले दिखाई देते हैं। इनमें जलन और खुजलाहट होती है। एक बार ठीक होने के बाद कुछ हफ्तों अथवा महीनों के बाद ये छाले फिर से हो सकते हैं। पर समय के साथ साथ कम हो जाते हैं।

कैसे फैलता है HSV 2 या जेनाइटल हर्पीस
यह सेक्स दृारा फैलता है। अगर आप एक से ज्यादा लोगों से यौन संबंध रखते हैं तो भी यह वायरस आसानी से आप तक पहुंच सकता है। इसके लक्षण सेक्स के दो हफ्तों बाद साफ दिखाई देने लगता है।

कैसे करवाएं टेस्ट
जब आपको इसके होने का कोई भी लक्षण ना दिखे तो इसे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। अगर पार्टनर पर कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो CDC टेस्ट करवाने को बोला जा सकता है।

ब्लड टेस्ट
अमेरिकी यौन स्वास्थ्य एसोसिएशन के अनुसार, ब्लड टेसट दृारा इसका पता लगाया जा सकता है। इसमें देखा जाता है कि बीमारी से लड़ने के लिये आपका इम्मयून किस तरह से रिस्पॉस कर रहा है। उसके बाद यौन संबंध बनाने के 10-12 हफ्ते तक का इंतजार करें और अगर आपको लगे कि आपमें वायरस के लक्षण आ गए हैं, तो STD टेस्ट के लिये जाएं और डॉक्टर से हर्पीस परीक्षण करने को बोलें।

DNA Test
यह एक किस्म का टेस्ट है जो कि स्पष्ट विधि से सब कुछ बताएगा। अपने डॉक्टर से इस टेस्ट के बारे में बात करें और बीमारी का पता लगाएं।

रोग को फैलने और प्राप्त करने से कैसे रोकें
इस बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है संभोग के दौरान कंडोम का प्रायेग किया जाए तथा जिस व्यक्ति में यह वायरस है उससे उस समय तक दूरी बना कर रखी जाए तब तक कि उसके हर्पीस के लक्षण खतम ना हो जाएं।

लक्षणों के उपचार
जैसे ही लक्षण दिखें वैसे ही अपने डॉक्टर से चेकअप करवाएं। हो सकता है कि आपका डॉक्टर आकपो एंटी-वायरल दवाएं दे। अगर आप खुद का ट्रीटमेंट जल्दी करवाएंगे तो आप जल्द ठीक हो सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications