Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
जानें किन-किन लोंगो को हो सकता है हेपेटाइटिस C का खतरा?
हेपेटाइटिस सी से होने वाले संक्रमण के कारण होने वाली मृत्यु भी विश्व भर में मृत्यु के अनेक कारणों में से एक है। इस प्रकार की स्थितियों में उचित और सटीक मेडिकल उपचार मिलना चाहिए क्योंकि हेपेटाइटिस सी का उचित उपचार न होने से न केवल स्थिति बिगड़ सकती है बल्कि यह घातक भी सिद्ध हो सकता है।
हेपेटाइटिस सी के उपचार के लिए दवाईयां उपलब्ध हैं तथा रोगी का प्रभावी तरीके से उपचार संभव है। हालाँकि इससे पहले कि आप इस रोग की चपेट में आयें, आपको यह जान और समझ लेना चाहिए कि आपको किन कारणों से यह बीमारी हो सकती है।

आपको हेपेटाइटिस सी हो सकता है यदि आपका अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) या रक्त आधान (ब्लड ट्रांसफ्यूज़न) हुआ हो, क्लॉटिंग (रक्त का थक्का जमना) की समस्या के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूज़न हुआ हो, ड्रग्स लेने के लिए आपने सुई सांझा की हो और आपने अस्वच्छ वातावरण में टैटू बनवाये हों या बॉडी पियर्सिंग करवाई हो या इसके लिए उपयोग में लाये गए औजार कीटाणुरहित न किये गए हों।

लगातार संक्रमित सुई या रक्त के संपर्क में रहने से (उदाहरण के लिए यदि आप किसी क्लीनिक या अस्पताल में काम करते हों) भी आपको हेपेटाइटिस सी हो सकता है या आपकी किडनियों ने बहुत लंबे समय से काम करना बंद कर दिया हो तथा आपको अपना रक्त मशीन द्वारा फ़िल्टर करने की आवश्यकता पड़ती हो (डायलिसिस) तब भी आपको हेपेटाइटिस सी होने का खतरा बना रहता है।

यदि आप एचआईवी से ग्रसित हैं तो भी आपको हेपेटाइटिस सी हो सकता है, यदि आपका जन्म एचआईवी ग्रसित माता के द्वारा हुआ हो, यदि आप यौन संचारित रोग से ग्रसित हों या आपने कई साथियों के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाये हों तो भी आपको हेपेटाइटिस सी का खतरा हो सकता है।

क्योंकि इलाज से बेहतर है रोकथाम करना, अत: हेपेटाइटिस सी के कारणों के बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण है। आप इन सब बातों का ध्यान रखने तथा जहाँ तक संभव हो इन परिस्थितियों को टालें। इसके अलावा नियमित तौर पर अपनी मेडिकल जांच करवाते रहें।

यदि आपको हेपेटाइटिस सी हुआ है तो बुखार, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, त्वचा में खुजली, भूख न लगना, जी मिचलाना और थकावट जैसे लक्षण दिखाई देंगे। आपके मूत्र का रंग गहरा हो जाता है तथा आपकी आँखों का सफ़ेद भाग पीला दिखाई देने लगता है। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर के पास जाएँ तथा उपचार करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
