Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
पान के पत्तो से दूर होते है 10 तरह के रोग, आप भी जानिए

पान तो आप सभी ने कभी ना कभी जरूर खाया होगा। आपको आज हम पान के बारे में बताएंगे। पान एक माउथ फ्रेशनर के साथ साथ आपके शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है। हर उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते है।
इसको हर व्यक्ति इसलिए खा लेता है क्योंकि मीठा पान, गौलोरी इत्यादि काफी स्वादिष्ठ और शरीर के फायदा पहुंचाने वाली होती है।
किसी समारोह में या घर पर भोजन के बाद, बेहतर पाचन और मुखवास के रूप में प्रयोग किया जाने वाला पान, केवल स्वाद की पुड़िया नहीं है, बल्कि इससे आपकी कई तरह की समस्याएं हल हो सकती हैं।
क्या आप जानते है कि पान को औषधि के रूप में इस्तेमाल करने से कितनी तरह की समस्याएं खत्म हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि पान एक असरदार औषधि है जिसके इस्तेमाल से 10 तरह के रोग आपसे दूरी बनाकर रखते है। आइए जानते है इनके बारे में...

एंटिसेप्टिक
क्या आप जानते है कि पान का पत्ता सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि हम इसको एंटिसेप्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकते है। इसको आप छोटी मोटी खरोंच या चोट में भी इस्तेमाल कर सकते है। चोट और खरोंच की जगह इसको बांधने से आपको इससे आराम मिल जाएगा।

नकसीर फूटना
अगर आपकी नकसीर फूटती है तो आपको बिल्कुल भी नहीं घबराना है। इसके लिए आपको पान के पत्ते को सूंघना है औऱ ऐसा करने से आपकी नकसीर बहनी बंद हो जाएगी।

आंखे लाल होना
अगर आप किसी कारणवश रात को जागते है या आपको कोई थकान होती है। इस कारण कभी कभी आपकी आंखे एकदम सुर्ख लाल हो जाती है। इसके लिए आपको पान के पत्तों को पानी में उबालकर उसी पानी की छीटें आंखो पर मारनी है। ऐसा करने से आपको आराम मिल जाएगा।

आवाज मोटी होना
आपको बता दें कि अगर आपकी आवाज मोटी होती जा रही है तो आपको इसके लिए पान का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी आवाज पतली होगी। पान का पानी पीने से आपके गले की समस्याओं का समाधान हो जाता है।

मसूड़ों की समस्या
आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगो के मसूड़ों से खून आता है। अगर आपको ऐसी समस्या है तो इसके लिए आपको पान के साथ उबाले गए पानी के साथ कुल्ला करने से राहत मिल जाती है। आप गरारा भी कर सकते है।

ब्रोकाइटिस
अगर आपको ब्रोकाइटिस की समस्या है तो इसके लिए आपको पान के 7 पत्तो को 1 गिलास पानी के साथ चीनी डालकर उबाले। जब ये खोलते हुए एक गिलास रह जाए तब दिन में 3 बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से ब्रोकाइटिस में लाभ मिल जाता है।

कफ
अगर आपको कफ की समस्या है तो आपको पान के पत्तो और पानी को चीनी मिलाकर उबालना है औऱ बाद में इसका सेवन करना है। इससे आपकी कफ की समस्या खत्म हो जाती है।

शरीर की बदबू
आपके शरीर से अगर औरों के मुकाबले ज्यादा बदबू आती है तो आपको पान के दो पत्तो को उबालकर दोपहर मे इस पानी का सेवन करना है। इससे आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी।

खुजली
अगर आपको खुजली है तो आपको आपको पान के पत्तों के से उबले पानी से नहाने में आराम मिल सकता है।

स्तनों में सूजन
अक्सर देखा जाता है कि जो महिलाएं स्तनपान कराती है उसके स्तनों मे सूजन आ जाती है। ऐसे में आपको नारियल का तेल पान में लगाकर हल्का गर्म करेक स्तनों के पास रखने से आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications











