Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
नहाते समय अधिकतर लोग करते हैं ये 10 गलतियां
नहाना हम सबके डेली रूटीन का एक महत्वपूर्ण काम है। रोजाना नहाने से आपका शरीर पूरी तरह साफ़ सुथरा रहता है और कई तरह के स्किन डिजीज से आपका बचाव होता है
नहाना हम सबके डेली रूटीन का एक महत्वपूर्ण काम है। रोजाना नहाने से आपका शरीर पूरी तरह साफ़ सुथरा रहता है और कई तरह के स्किन डिजीज से आपका बचाव होता है।
नहाने से सिर्फ शरीर के अंग ही साफ़ नहीं होते बल्कि आपका मन भी फ्रेश हो जाता है और आप नयी उर्जा से भर जाते हैं।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपमें से अधिकतर लोग नहाते समय भी आप कई गलत तरीकों को अपनाते हैं। जी हाँ, इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ गलत आदतों के बारे में बता रहे हैं।

1- बालों को तौलिये में लपेटना :
आप ने कई फिल्मों में ऐसा देखा होगा कि जब हीरोइन नहाकर बाहर निकलती है तो अपने बालों को तौलिये में लपेटे रहती है। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि नहाने के बाद भीगे बाल कमजोर होते हैं और तौलिये में लपेटने की वजह से वे टूटने लगते हैं। इसलिए नहाने के बाद उन्हें तौलिये से हल्के से पोछ लें और फिर नैचुरली सूखने दें।

2- लूफा का गलत इस्तेमाल :
अधिकतर लोग नहाने के बाद लूफा को ऐसे ही गीला बाथरूम में टांग देते हैं। जबकि उसमें मृत कोशिकाएं मौजूद रहती हैं और गीलेपन की वजह से उसमें तुरंत बैक्टीरिया पनप जाते हैं। जिससे अगली बार जब आप उस लूफा का इस्तेमाल करते हैं तो वे बैक्टीरिया बॉडी से चिपक जाते हैं और कई तरह के इन्फेक्शन फैला देते हैं। इसलिए अगली बार नहाने के बाद लूफा को अच्छे से साफ़ करें और फिर उसे अच्छे से सुखाकर रखें।

3- पैरों की सफाई न करना :
कई लोग नहाते समय सिर्फ अपने चेहरे और शरीर के उपरी हिस्सों पर ही ध्यान देते हैं और उसे ठीक से साफ़ करते हैं बाकि अंगों को अनदेखा कर देते हैं। अगर आप रोजाना नहाते समय अपने पैरों और एड़ियों की ठीक से सफाई नहीं करते हैं तो कुछ दिन बाद पैरों और एड़ियों में फंगस पनपने लगते हैं और कई तरह के स्किन डिजीज होने लगते हैं। इसलिए रोजाना नहाते समय स्क्रबर की मदद से पैरों और उँगलियों को रगड़ कर साफ़ करें।

4- बालों में रोज शैम्पू करना :
अगर आप रोजाना बालों में शैम्पू करते हैं तो जान लें कि इससे बालों को बहुत नुकसान है। रोजाना शैम्पू करने से बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल पूरी तरह खत्म हो जाते हैं जिससे उनकी चमक खत्म हो जाती है। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसलिए अगर आपके बाल स्ट्रैट और पतले हैं तो उन्हें हफ्ते में सिर्फ दो बार ही धुलें।

5- वर्कआउट के बाद ना नहाना :
वर्कआउट करने के बाद पूरा शरीर पसीने से भीगा हुआ रहता है और अधिकतर लोग वर्कआउट के बाद नहाते नहीं हैं, यह भी एक बहुत ही गलत आदत है। ना नहाने से पसीने के कारण बैक्टीरिया पनप जाते हैं जिस वजह से बॉडी पर रैशेज और मुहांसे निकल आते हैं। इसलिए वर्कआउट करने के कुछ देर बाद ज़रूर नहायें।

6- पूरे बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल :
आपको यह पता होना चाहिए कि कंडीशनर का इस्तेमाल सिर्फ बालों के आखिरी सिरे पर किया जाता है। अगर आप भी नहाते समय पूरे बालों में कंडीशनर लगाती हैं तो आगे से ऐसा न करें। इससे बालों की जड़ें कमजोर पड़ जाती हैं और उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इसका बहुत अधिक इस्तेमाल करने से भी बचे।

7- माश्चराइजर का इस्तेमाल न करना :
कई लोग नहाने के बाद पहले पूरे बॉडी को सुखाते हैं और फिर उसके बाद जाकर बॉडी पर माश्चराइजर लगातें हैं। यह गलत तरीका है और ऐसा करने से आपको माश्चराइजर का कोई फायदा नहीं मिलता है। सही तरीका यह है कि आप नहाने के तुरंत बाद माश्चराइजर लगायें। यहां तक कि जब आप माश्चराइजर लगायें उस समय आपका शरीर हल्का भीगा हुआ होना चाहिए।

8- जल्दबाजी में बॉडी सुखाना :
अगर आप भी नहाने के बाद तौलिये से रगड़ रगड़ कर तुरंत शरीर को पोछ कर सुखाने लगते हैं तो ऐसा न करें। इससे स्किन ड्राई हो जाती है जिससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी बजाय एक मुलायम तौलिया लें और नहाने के बाद उससे शरीर को थपथपायें और फिर उसे नैचुरली सूखने दें।

9- देर तक नहाना :
दिन भर ऑफिस और ट्रैफिक की थकान मिटाने के लिए जब शाम को आप हॉट शावर लेते हैं तो उसमें ज्यादा देर तक न नहायें। यह सच है कि गर्म पानी से नहाने से सारी थकान मिट जाती है लेकिन जब आप काफी देर तक गर्म पानी से नहाते हैं तो इससे शरीर की नमी खत्म होने लगती है और स्किन ड्राई होने लगती है। इसके अलावा देर तक गर्म पानी से नहाने से स्किन में मौजूद ऑयल ग्लैंड भी बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। इसलिए नहाने में कम समय लें और गर्म पानी की बजाय हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें।

10- शैम्पू का गलत इस्तेमाल :
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कई लड़कियां शैम्पू का भी सही ढंग से प्रयोग नहीं करती हैं। अगर आप शैम्पू से पूरे बालों को धुल रही हैं तो ऐसा न करें। शैम्पू का प्रयोग सिर्फ बालों की जड़ों में करें इससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। बालों के आखिरी सिरे पर शैम्पू का इस्तेमाल करने से उनके दोमुहें होने की संभावना बढ़ जाती है। बालों के आखिरी सिरों पर सिर्फ कंडीशनर का ही प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
