Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Home Remedies For Nightfall: नाइटफाल की समस्या से छुटकारा दिलाएंगें ये 10 घरेलू उपाय
उम्र जब 16 क्रॉस करती है तो आपके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। लड़कियों के साथ लड़कों की लाइफ में भी कई तरह के बदलाव आने लगते हैं।
ऐसा माना जाता है कि ये उम्र ही गलती करने की होती है। इस उम्र में सभी गलत चीजें ही होती है बल्कि कुछ अच्छी चीजें भी होती है। ये वो समय होता है जो आपके जीवन का सही आधार होता है।

इस समय अगर आपको किसी तरह की कोई बुरी लत लग गई तो समझो आपकी नींव खराब हो गई है। युवाओं को इस पड़ाव में कई तरह की समस्याओं के साथ एक समस्या और जन्म लेती है जिसको स्वप्नदोष या नाइटफॉल भी कहा जाता है।
आज हम इसके बारे मे बताएंगे कि अगर आपको ये समस्या है तो आपको किस तरह से घरेलू नुस्खों को अपनाकर इसको खत्म करना है। आइए जानते है स्वप्नदोष के घरेलू उपाय...

1. जामुन
आपको बता दें कि अगर आपको स्वप्नदोष की समस्या है तो इसके लिए आपको जामुन की गुठली को पीसकर उसके चूर्ण को 15 दिनों तक सेवन करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

2. जौ
आपको रात में त्रिफला, हर और बहेड़ा को जौ के साथ पानी में भिगोकर रखना है और सुबह उस पानी को पी लेना है। ऐसा करने से आपकी स्वप्नदोष की समस्या खत्म हो जाएगी। ये एक बेहद असरदार घरेलू उपाय है।

3. इमली
आपको अगर स्वप्नदोष की समस्या ने ज्यादा परेशान करके रखा हुआ है तो आपको इससे बचने के लिए इमली के बीजों को दूध में रखना है फिर इनको निकलकर कूट लें और मिश्री मिलाकर इनको बराबर भागों में बांटकर गोलिया बनानी है और इनका लगातार सेवन करना है।

4. धनिया
धनिया आपके लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपको स्वप्नदोष की समस्या ने परेशान कर रखा है तो आपको धनिया और मिश्री को बराबर भागों में मिलाकर पीसना है और हर रोज सुबह पानी के साथ खाना है।

5. बरगद का दूध
आपके स्वप्नदोष की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आपको बरगद के दूध का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको बतासे में बरगद के दो बूंद दूध के डालना है और खाना है। लगातार ऐसा करने से आपको इस समस्या से आराम मिल जाता है।

6. केले
आपके स्वप्नदोष की समस्या को खत्म करके आपके शरीर मे वीर्य की मात्रा बढ़ाता है केले और दूध का सेवन। इसके लिए आपको असली शहद को केले में डालकर रोज सुबह सूर्योदय के पहले खाने से आपको स्वप्नदोष से छुटाकारा मिल जाता है।

7. त्रिफला
आपको अगर स्वप्नदोष की समस्या है तो आपको इसके लिए त्रिफला के और शहद मिलाकर खाना चाहिए। इससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

8. गुलाब के फूल
स्वप्नदोष की समस्या से बचने के लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियों में मिश्री मिलाकर उसको सुबह शाम चबाएं और बाद में गाय का दूध पी लें। इससे आपको स्वप्नदोष की समस्या से आराम मिल जाएगा।

9. लहसुन
आपको स्वप्नदोष की समस्या से बचने के लिए रात में सोने से पहले एक कली लहसुन को खाकर चबाने के बाद पानी पीने से आपको स्वप्नदोष की समस्या से आराम मिल जाएगा।

10. आंवला
आपको अगर स्वप्नदोष की समस्या है तो इसके लिए 6 ग्राम आंवले के चुर्ण में शहद मिलाकर नियमित सेवन करने से आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
