Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें -
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जानें स्पीड, रूट और कितना होगा किराया -
Relationship Tips: लाइफ पार्टनर से कभी न बोलें ये 5 बातें, वरना टूट सकता है आपका रिश्ता -
कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक और कितनी है उनकी नेट वर्थ? जानें कहां-कहां से होती है कमाई -
Sonam Wangchuk की 20वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, बिना खाना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है इंसान? -
Jagannath Rath Yatra 2026: कौन हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी? जिनसे मिलने के लिए हर साल रथ से निकलते हैं महाप्रभु -
World Emoji Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे, कैसे पड़ा 'Emoji' नाम? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश
इन 10 शुरुवाती लक्षणों से पहचानें आपको है किडनी से जुड़ी बीमारी
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इसी वजह से हमें इसका विशेष ध्यान रखना चाहिये। किडनी से जुड़ी बीमारियों में सबसे बुरी बात यह है कि इसके शुरुवाती लक्षण नजर नहीं आते हैं और जब तक मरीज को पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप किडनी से जुड़ी सभी जानकारियों से अवगत रहें और उसके लक्षणों को समझें। अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के मरीज हैं और आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो आपको हर 6 महीने पर अपने किडनी का चेकअप ज़रूर करवाना चाहिये।

किडनी से जुड़ी कोई भी बीमारी होने पर शरीर में कुछ ख़ास लक्षण नजर आने लगते हैं जिन्हें आम लोग अनदेखा कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

बार बार पेशाब आना :
पेशाब करते समय झाग बनना, पेशाब की मात्रा अचानक से बढ़ या घट जाना और बार बार पेशाब के लिए जाना भी किडनी में हुई खराबी का लक्षण है। इसके अलावा अगर पेशाब के साथ ब्लड निकल रहा है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से जांच करवाएं।

सूजन :
अगर आपके चेहरे, एड़ियों, पैरों या हाथों में अचानक से सूजन आ गयी है तो इसे भी सामान्य समस्या समझकर अनदेखा न करें बल्कि यह किडनी के खराब होने का लक्षण हो सकता है।

एनीमिया या थकान :
अगर आप कोई भी काम करने पर जल्दी थक जाते हैं तो जान लें कि यह भी किडनी में खराबी का लक्षण है। शरीर के सभी अंगों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना पहुंच पाने के कारण ही तेज थकान होने लगती है। ऐसे में बेहतर होगा कि डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।

रैशेज :
शरीर में जब खराब गंदे पदार्थ ज्यादा मात्रा में इकठ्ठे होने लगते हैं तो यह दर्शाता है कि किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। इसकी वजह से स्किन में खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है।

सांसों में बदबू :
किडनी के खराब होने से ब्लड में टॉक्सिक की मात्रा बढ़ जाती है जिस वजह से आपकी सांसो में से तेज दुर्गंध आने लगती है।

दिमाग पर असर :
अगर आप चीजों को जल्दी भूलने लगे हैं या फिर किसी चीज पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो यह किडनी खराब होने की वजह से भी हो सकता है।

पीठ दर्द :
कभी कभी पालीस्टिक किडनी डिजीज के कारण पीठ के उपरी हिस्से में तेज दर्द होने लगता है। इसलिए अगर आपको भी ऐसा कोई लक्षण नजर आये तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें।

मिचली आना :
यूरेमिया की वजह से आपको मिचली भी आ सकती है और गंभीर परिस्थितियों में आपको उल्टियां भी हो सकती हैं। यह किडनी से जुड़ी बीमारी का मुख्य लक्षण है।

सांस फूलना :
किडनी में समस्या होने की वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिस वजह से फेफड़े ठीक से काम नहीं करते हैं। इसी वजह से हर थोड़ी देर में आपकी सांस फूलने लगती है।

ठंड लगना :
बिना मौसम में बदलाव हुए ही अगर आपको ठंड महसूस होने लगे तो इसे हल्के में ना लें बल्कि यह किडनी से जुड़ी बीमारी के कारण भी हो सकता है। जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications