Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हाथ और पैर में कंपन्न होता है तो ये 10 घरेलू उपाय देगे आराम
अक्सर देखा जाता है कि लोगों के हाथ और पैर में कभी कभी समस्या होती है और वो दर्द करते है और कभी कभी तो उनमें अजीब सी झनझनाहट होती है। क्या आप जानते है कि अगर आपके हाथ और पैर कांपते है तो इसको क्या कहते है और ये क्यों होता है।
हाथ-पैरों की अंगुलियों का कांपना, अंगुलियों का कम्पवात कहलाता है। रोगी के न चाहने पर अंगुलियां कांपती रहती हैं। हाथ से ग्लास, चम्मच आदि कोई भी वस्तु रोगी नहीं पकड़ पाता है। चलते फिरते समय भी अंगुलियां कांपती हैं।
हाथ-पैरों की अंगुलियों का हिलना, बच्चों में दस्त, स्त्रियों में गर्भावस्था के दौरान या ठंड लगने से या किसी कारणवश चुल्लिका ग्रंथि को निकाल देने से होता है।
अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो आपको घबराना नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो इस समस्या से आपको छुटकारा दिलाएंगें।

लहसुन
अगर आपको ये समस्या है तो आपको इससे छुटकारा आराम से मिल जाएगा। आपको लहसुन के रस में वायविडंग को पकाकर खाने से एवं लहसुन से प्राप्त तेल की मालिश करने से अंगुलियों का कम्पन ठीक हो जाता है। ऐसा करने से आपको इससे आराम मिल जाएगा।

महानींबू
ये समस्या कोई गंभीर समस्या नहीं है। इसके लिए आपको बाहर से दवा लाने की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि लगभग 10 से 20 मिलीलीटर महानींबू के पत्तों का रस सुबह-शाम सेवन करते रहने से अंगुलियों का कांपना ठीक हो जाता हैं। इसका सेवन करें और अपनी इस समस्या से छुटकारा पाएं।

सोंठ
इस समस्या से छुटकारा पाना बहुत जरूरी है इससे आपको हाथों में अजीब सी उलढन होती है। इसका लिए आपको सोठ का प्रयोग करना चाहिए। महारास्नादि में सोंठ का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम पीने और प्रतिदिन रात को 2 चम्मच एरण्ड तेल को दूध में मिलाकर सोने से पहले सेवन करने से अंगुलियों का कांपना की शिकायत दूर हो जाती है और आपको पूरी तरह से आराम मिल जाएगा।

दूध
दूध का सेवन वैसे तो कई मामलों में फायदेमंद है पर अगर आप इसका सेवन लहसुन के साथ करेंगं तो आपको इस बीमारी से फयदा होगा। चार कली लहसुन को दूध में अच्छी तरह से उबाल लें, फिर इसमें 2 चम्मच एरण्ड का तेल मिलाकर प्रतिदिन सोने से पहले सेवन करने से अंगुलियों का कम्पन कम हो जाता है।

गाय का घी
आपको बता दें कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको गाय के घी का सेवन करना चाहिए। गाय का घी और गाय का चार गुना दूध लेकर उबाले फिर उसमें मिश्री मिलाकर 3 से 6 ग्राम असगन्ध नागौरी के चूर्ण के साथ सुबह-शाम पीने से अंगुलियों का कांपना दूर हो जाता है।

जटामांसी
इसके लिए आपको की तरह के दवाओं का सेवन करने की जरूरत नहीं है। आपको लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग से लगभग आधा ग्राम जटामांसी को फेंटकर प्रतिदिन दो से तीन बार सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके प्रयोग से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

कुचला
आपको बता दें कि इसके सेवन के करने से आपकी काफी समस्या खत्म हो जाती है। इसको लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग शुद्ध कुचले का चूर्ण सुबह-शाम सेवन करने से शरीर का कांपना दूर हो जाता है। रोगी को काफी राहत महसूस होती है। ये बहुत फायदेमंद है।

असगंधनागौरी
अगर आपको इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आपको इससे आराम मिलेगा। लगभग 3 से 6 ग्राम असगंध नागौरी को गाय के घी और उसका चार गुना दूध में उबालकर मिश्री मिलाकर प्रतिदिन पीने से अंगुलियों का कांपना दूर हो जाता हैं। इससे आपका रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है।

तिल
आपको बता दें कि तिल के सेवन से आपको आराम मिल जाएगी। तिल के तेल में अफीम और आक के पत्ते मिलाकर गरम करके लेप करने से हाथ-पैरों की अंगुलियों की कम्पन दूर हो जाती है। ये एक असरदार औषधि है।

आशाकन्द
अगर आपके उंगलियों में कंपन्न होता है तो आपको आशाकन्द का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी समस्या खत्म हो जाएगी। आपको करना ये है कि 2 आशाकन्द को चर्ण की तरह पीस लेना और उसको दूध के साथ लेना।



Click it and Unblock the Notifications
