Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बारिश के दौरान मांसपेशियों में दर्द को रोकने के 5 आसान तरीके
बारिश के दिनों कई लोगों को थकान, मांसपेशियों में दर्द और शरीर में काफी दर्द होता है। इसलिए इन दिनों अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है!
बारिश के दिनों कई लोगों को थकान, मांसपेशियों में दर्द और शरीर में काफी दर्द होता है। इसलिए इन दिनों अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है!
आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही तरीके जो इस मौसम में आपकी मांसपेशियों की अकड़न को रोक सकते हैं।

1) व्हे प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं- इससे आपकी मांसपेशियों का दर्द तो कम नहीं होगा लेकिन मांसपेशियों को जल्दी से ठीक होने में मदद मिलेगी, इसलिए आपको ज़्यादा समय तक दर्द महसूस नहीं होगा। कसरत के पहले और बाद में 10 ग्राम व्हे प्रोटीन लेने से मांसपेशियों में दर्द के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

2) स्नान में समुद्री नमक का उपयोग करें- यह दादी-का-नुस्खा मांसपेशियों की पीड़ा को दूर करने के लिए प्रभावी उपाय है। यह शरीर की मांसपेशियों को आराम देनेवाले खनिज मैग्नीशियम की आपूर्ति करके मांसपेशियों को आराम दिलाता है।

3) खाने में विटामिन सी वाली चीजें शामिल करें- क्योंकि यह मांसपेशियों के दर्द को रोकने के लिए प्रभावी है। मिर्च, अमरूद और खट्टे फल भी खाएं जो आपके आहार में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने का काम करेगा। यह आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और मांसपेशियों में दर्द से राहत दिलाने का करता है।

4) एक्सरसाइज़ करें- ध्यान रखें कि आप नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करते रहें क्योंकि यह रक्त प्रवाह को सुधारने और सूजन को कम करने में सहायता करता है। नियमित रूप से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और दैनिक शारीरिक गतिविधियां आपको ऐसी परेशानियों से बचाएंगी। दिन में 2 बार स्ट्रेचिंग करने की कोशिश करना अच्छा होता है।

5) इसेंशियल ऑयल से मसाज करें- इसेंशियल ऑयल से अपनी मांसपेशियों की मालिश करने से आपको मांसपेशियों की पीड़ा से राहत पाने में मदद मिलती है। आप इलांग-इलांग (ylang ylang), पेपरमिंट, लैवेन्डेर, जीरियम और रोज़मेरी जैसे इसेंशियल तेलों से अपनी मांसपेशियों की मालिश कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
