Latest Updates
-
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
जानिए गुड़हल के फूल से होने वाले ये 5 स्वास्थ्य लाभ
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि गुड़हल का फूल स्वास्थ्य और बालों के लिए कैसे लाभदायक है।
गुड़हल एक फूल होने के साथ ही कई तरह के स्वास्थ्य वर्धक गुणों से भी परिपूर्ण होता है। गुड़हल के फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, खनिज शरीर को कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही आपके बालों की समस्या को भी दूर करते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी की भी मात्रा होती है जिससे आप इसका जूस या चाय बनाकर भी पी सकते हैं। तो आइये आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं गुड़हल का फूल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है।

1- एंटी एजिंग की समस्या होती है दूर
बहुत से लोगों को एंटी एजिंग और समय से पहले झुर्रियों की समस्या हो जाती है। जिसके लिए आप गुड़हल की चाय का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इस चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करते हैं साथ ही आपकी त्वचा से खोई हुई नमी को दोबारा वापस दिलाने में मदद करते हैं।

2- घाव के लिए फायदेमंद
गुड़हल के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जो घावों को भरने में मदद करते हैं। इसकी चाय के सेवन से आसानी से किसी भी घाव को भरा जा सकता है।

3- लीवर को सुरक्षित रखने में करता है मदद
गुड़हल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में मौजूद ऊतकों में फ्री रेडिकल को निष्क्रिय करते हैं ताकि शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सके। गुड़हल की चाय का सेवन करने से कई अंगों की सुरक्षा की जा सकती है।

4- हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
गुड़हल हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करने का एक सबसे प्रभावी उपाय है। इसके साथ ही यह हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में मदद करता है। गुड़हल की चाय में बायोफ्लेवोनोइड कंपाउंड होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित हो जाता है।

5- बालों को स्वस्थ रखता है
गुड़हल में विटामिन सी और खनिज पाए जाते हैं। यह बालों की कई परेशानियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है। गुड़हल के फूलों व पत्तियों का प्रयोग हेयर ट्रीटमेंट के लिये किया जाता है। इससे प्राकृतिक पैक, मास्क व तेल बनाया जाता है, जो बालों की समस्याओं को दूर करता है। यह बालों को केमिकल के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद करता है। यह स्कैल्प को स्वस्थ बनाने के साथ लालिमा व खुजली की समस्या को भी दूर करता है। साथ ही इसके फूलों में मौजूद रसायन बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
