Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अगर परिवार की किसी भी महिला को होता है मूड स्विंग, तो ऐसे करें उपचार
कई बार ऐसा होता है कि आप अपना आपा खो बैठती हैं, या तनाव महसूस करती हैं या अचानक कई भावनाओं का तूफ़ान आ जाता है।
कई बार ऐसा होता है कि आप अपना आपा खो बैठती हैं, या तनाव महसूस करती हैं या अचानक कई भावनाओं का तूफ़ान आ जाता है।
खैर, इस तरह के मूड स्विंग्स के कारण शर्म महसूस करने की ज़रूरत नहीं है। चाहे कारण कुछ भी हो, कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे आपके मूड स्विंग्स को नियंत्रित किया जा सकता है।

#1. संतुलित आहार
स्वस्थ आहार लें ताकि आप न केवल फिट रहें बल्कि इससे आपका मूड स्विंग भी नियंत्रण में रहेगा। अपने आहार में हरी सब्जियां, सलाद और फल शामिल करें। इसमें आवश्यक सभी मिनरल्स, विटामिन्स (ए, सी, ई) और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। जटिल कार्बोहाइड्रेट युक्त और प्रोसेस्ड फ़ूड से दूर रहें और इसके अलावा अपने कैफीन के सेवन को भी नियंत्रण में रखना होगा। स्वयं को तरोताजा करने के लिए सामान्य चाय या कॉफ़ी के बजाय ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें।

#2. वर्कआउट
अच्छी कसरत न सिर्फ आपको फिट रखती है बल्कि आपके शरीर में खुशी के हार्मोन्स को भी उत्तेजित करती है। यदि आप बहुत भारी कसरत नहीं कर सकती तो योग कैम्प जाएँ या केवल डांस करें। ऐसी कसरत करें जो आपके लिए सुविधाजनक हो, और प्रतिदिन कम से कम 30 मिनिट तक कसरत करें। गार्डन में कुछ देर तक टहलना और उसके साथ गहरी साँसों की कसरत करने से भी परिणाम अच्छा होता है।

#3. अच्छी नींद
महिलाओं पर कई प्रकार की ज़िम्मेदारी होती है और उसे अच्छी तरह पूरा करने के लिए अच्छी नींद होना बहुत आवश्यक है। अपर्याप्त नींद से चिडचिडापन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद होना बहुत आवश्यक है। तो इस हिसाब से अपनी दिनचर्या बनायें।

#4. पानी पीयें
पानी आपके शरीर से गंदगी को निकालता है और आपको उर्जा देता है। जब भी आप पूरी तरह थका हुआ महसूस करें तब दो गिलास पानी में ग्लूकोज़ मिलाकर पीने से आपको ताजगी महसूस होगी। कैफीन और अल्कोहल के सेवन से भी मूड स्विंग्स हो सकते हैं अत: आपको इनका सेवन करना टालना चाहिए। इसके बजाय सूप या जूस पीयें। इसके अलावा यदि आप सुंदर त्वचा और स्वस्थ शरीर चाहती हैं तो भी पानी आपके लिए बहुत उपयोगी है।

#5. सूर्य के प्रकाश का आनंद उठायें
कई बार सूर्य आपकी त्वचा का दुश्मन होता है, परन्तु मूड स्विंग्स के लिए यह एक अच्छा डॉक्टर है। कुछ देर तक सूर्य के प्रकाश में बैठने से तनाव और नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं। अपने मूड को हल्का बनाने के लिए सूर्य की रोशनी में 15 मिनिट तक वॉक करें। वॉक सुबह के समय करें क्योंकि इस सूर्य का प्रकाश बहुत तेज़ नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
