Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ी ये 5 बातें आपको जानना है जरूरी
यह समस्या तब होती है, जब कोई व्यक्ति उत्तेजित होने के बावजूद सेक्स नहीं कर पाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेनिस का ब्लड फ्लो ब्लॉक हो जाता है।
सेक्स जीवन का एक हिस्सा है, इसके द्वारा आप केवल अपने प्यार का इजहार नहीं करते बल्कि खुद को तनाव मुक्त और खुश भी रखते हैं। मगर कई बार शारिरिक समस्याओं के कारण आप सेक्स का पूरा आनंद नहीं ले पाते। इन्ही में एक है 'स्तंभनदोष या इरेक्टाइल डिसफंक्शन'। आमतौर पर यह समस्या 75 वर्ष से ज्यादा की उम्र के पुरूषों में पाई जाती है लेकिन तनाव से भरी लाइफ के कारण बहुत से युवा भी इस समस्या से जूझ रहे हैं।
यह समस्या तब होती है, जब कोई व्यक्ति उत्तेजित होने के बावजूद सेक्स नहीं कर पाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेनिस का ब्लड फ्लो ब्लॉक हो जाता है। इस समस्या से ग्रस्त पुरुषों को अक्सर कम आत्मविश्वास होता है क्योंकि सेक्स परफॉरमेंस बेहतर नहीं होने के कारण वो शर्म महसूस करते हैं।
हम आपको इस समस्या से जुड़ी पांच ऐसी बातें बता रहे हैं, जिन्हें आपको जानना जरूरी है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन आम समस्या है
आपको बता दें कि यह एक आम समस्या है। इसलिए अगर आपका साथी इससे पीड़ित है, तो आपको उसका साथ देना चाहिए। इस समस्या का शिकार अधिकतर 40 से 70 साल की उम्र के लोग होते हैं।

हृदय संबंधी समस्याएं इसका कारण हो सकती हैं
इरेक्टाइल डिसफंक्शन का मतलब यह नहीं है कि पुरुष की सेक्स में रूचि नहीं है या वो सेक्स करने में सक्षम नहीं है। वास्तव में इसके पीछे कुछ मेडिकल कारण भी हैं। कार्डियोवास्कुलर डिजीज यानि हृदय संबंधी समस्याओं के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

साइकोलोजिकल मुद्दे भी हैं इसका कारण
अगर आप अक्सर अधिक तनाव, अवसाद या चिंता में रहते हैं, तो इससे आपके यौन प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है। अगर सेक्स करते समय आप तनाव में होते हैं, तो आप सेक्स का मजा नहीं ले पाते हैं। आपके साथ ऐसा एक बार हो सकता है लेकिन अगर लगातार ऐसा होता है, तो समझ लें कि आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन है।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से सेक्स लाइफ पर पड़ता है असर
स्मोकिंग के कारण ब्लड वेसेल्स (धमनियां) संकुचित होती हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर आप स्मोंकिग करते हैं तो इसको तुरंत छोड़ दें। ठीक इसी तरह ज्यादा शराब सेन्ट्रल नर्वस सिस्टम को दबा देता है जिसकी वजह से यह ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा शराब पीते हैं तो इसे कम कर दें या छोड़ दें।

उम्र बढ़ने से भी होता है इरेक्टाइल डिसफंक्शन
लिंग में तनाव तब आता है, जब आपका दिमाग तैयार होता है, आपकी बॉडी सपोर्ट करती है और हार्मोन बदलते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने से विभिन्न कारणों से आपके सेक्स लाइफ प्रभावित होने लगती है। उम्र बढ़ने से शरीर का कमजोर होना, भावनाएं, ब्लड सर्कुलेशन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
