Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
6 आसान और जानदार तरीकों से हटाएं चेहरे का फैट
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चेहरे के फैट हटाने के कुछ आसान टिप्स और एक्सरसाइज बता रहे हे जिससे आप चेहरे के फैट से मुक्ति पा सकते हैं।
अपने "चबी चिक्स" जैसे गाल कम करने के लिए आपने सारे एक्सरसाइज, कार्डियों कर लिए लेकिन कोई ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया। हम में से कई लोग है जो डबल चिन, जबड़ों के आसपास दिखने वाली लाइन और, हाई चीकबोन की समस्या से परेशान है।
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चेहरे के फैट हटाने के कुछ आसान टिप्स और एक्सरसाइज बता रहे हे जिससे आप चेहरे के फैट से मुक्ति पा सकते हैं।

1. फेश के हावभाव देखे
फोटो में आपका चेहरा कैसे स्लिम दिखें इसके लिए एक ऐसी ट्रिक है जिसके जरिए आप अपने चेहरे को पतला और स्लिम दिखा सकती हैं तस्वीर लेते वक्त सीधे और कसकर खड़े होकर अपने फोटो खींचे। क्योंकि जब भी आप कंधों को झुकाकर खड़ी होती है तो इससे चेहरे में डबल चिन (ठोड़ी ) बनती है।

2. ठोड़ी को ऊपर की तरफ उठाएं
फेशियल एक्सरसाइज की शुरुआत में अपनी ठोडी को छत की तरफ घुमाकर करें। और होठ को टाइट करते हुए चेहरे पर तनाव की मुद्रा बनाएं और इसे 10 सैकेंड तक करें। इसके बाद आराम करें। पूरे दिन इस एक्सरसाइज को आप जितनी बार चाहे कर सकते हैं।

3. जॉ रिलीज
आप सीधे खड़े रहे और जबड़ों को दाएं से बाएं और ऊपर से नीचे चबाना शुरु करें जैसे आप कुछ चबा रहे हैं। अब आप अपने मुंह को जितना खोल सकते हो उतना खोले, अब अपनी जीभ को दोनों दांतों के बीच दबाकर रखें। ऐसा पांच सैकेंड तक करें। इसके बाद इस एक्सरसाइज को 5 बार करें। इस एक्सरसाइज को आप जितनी बार करेंगे, उतना ही अच्छा है।

4. फिश फेश बनाओं
फेशियल एक्सरसाइज में पाउट बनाना भी एक अच्छी प्रैक्टिस हैं। अपने गालों को थोड़ा से चूसते हुए मछली की तरह मुंह बनाएं और हंसने की कोशिश करें। इस पॉश्चर को पांच मिनट तक बनाएं रखें। आपको महसूस होगा कि आपके फेश और गालों का फैट

5. एल्कोहल को कम करे
ये हो सकता है, आपके लिए थोड़ा कठिन हो लेकिन एल्कोहल को कम करके आप अपने चेहरे से काफी हद तक फैट कम कर सकते हैं। एल्कोहल में नॉन-न्यूट्रिशियस कैलोरी होती हे जो आपके शरीर को ड्राइहाइडेट बनाती है। जिसकी वजह से आपका चेहरा थोड़ा मोटा सा दिखाई देता है।

6. हंसते रहिए
यहां हमने आपको कई एक्सरसाइज बताई है जिससे आप चेहरे के फैट करे घटा सकते हैं। लेकिन सबसे अहम और आसान एक्सरसाइज है आपकी मुस्कान। जी हां हंसने से ऑटोमेटिकली आपके चेहरे का फैट बर्न होता हे।



Click it and Unblock the Notifications
