Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
उम्र के अनुसार ऐसे बदलाव होते हैं एक महिला के ब्रेस्ट में
महिलाओं के स्तन जो कि फैट टिश्यूज़ से बने होते हैं, इनमें भी उम्र का असर होने लगता है। हम आपको ऐसे ही असामान्य और बारीक लक्षण बता रहे हैं जो स्तनों में उम्र के अनुसार होने लगते हैं।
हम सब जानते हैं की उम्र के अनुसार त्वचा पर झुर्रियां और रेखाएँ बन जाती हैं। यह उम्र बढ़ने का सामान्य लक्षण है, जो कि प्राकृतिक है और सब लोगों के साथ होता है।
जैसे - जैसे हम बड़े होते हैं वैसे ही हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाएं बनना कम हो जाती हैं। जब कोशिकाओं के रिन्यू होने की क्षमता कम हो जाती है, तो हमारे शरीर के कई भागों के उत्तक खत्म होने लगते हैं, जिससे उम्र का ये असर दिखाई देने लगता है।
आम तौर पर उम्र का ये असर 25 और 30 साल के बीच दिखाई देने लगता है, बाकी ये व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी निर्भर करता है। रेखाएं, झुर्रियाँ, आँखों के नीचे बैग, बेजान त्वचा, थकावट, याददाश्त कम होना, यौन रोग, वजन में उतार-चढ़ाव जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ उम्र के अनुसार होने लगती हैं।
यहाँ तक कि महिलाओं के स्तन जो कि फैट टिश्यूज़ से बने होते हैं, इनमें भी उम्र का असर होने लगता है। हम आपको ऐसे ही असामान्य और बारीक लक्षण बता रहे हैं जो स्तनों में उम्र के अनुसार होने लगते हैं।

1. सूजन
जब आपकी उम्र बढ़ती है तो शरीर के हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होने लगता है, इसलिए समय के अनुसार आपके स्तनों में सूजन होने लगती हैं, खास तौर पर यौवन अवस्था में, गर्भावस्था में और रजोनिवृति के समय।

2. इनमें कसावट आने लगती है
आपकी उम्र जब 23 और 30 साल के लगभग होती है तब आपके स्तन अधिक स्वस्थ होते हैं, इस समय ये गोल होने लगते हैं और इनमें कसावट आने लगती है।

3. निपपल्स में बदलाव होता है
उम्र के कारण या गर्भावस्था में हार्मोन्स में बदलाव के कारण निप्पस की साइज़ और शेप में बदलाव होता है, जो कि एक सामान्य बात है।

4. एरोरोला (आस पास के परिवेश) में बदलाव
यह भी हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव के कारण होता है। एरोरोला का रंग डार्क हो सकता है और वे हल्के हो सकते हैं, इसमें डरने की कोई बात नहीं है।

5. ये मुलायम हो जाते हैं
30 साल के बाद, जब स्तन कोशिकाएं बनना कम हो जाती है, तो स्तनों की कसावट कम हो जाती है और ये मुलायम होकर नीचे झुकने भी लगते हैं।

6. स्किन इरिटेशन
आपके स्तन जितने झोलदार होंगे उतना ही उनमें स्किन इरिटेशन या जलन होगी, समय के साथ इनका लचीलापन कम हो जाता है और ये ड्राई हो जाते हैं।

7. संवेदनशीलता में कमी
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती हैं, वैसे कोशिकाओं के कम बनने के कारण इनकी संवेदनशीलता में कमी आती है जिसका सेक्स से पहले फॉरप्ले पर फर्क पता है।



Click it and Unblock the Notifications