Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पेट में दर्द हो रहा हो तो भूल कर भी ना करें ये 8 गलती
पेट दर्द को केवल अपचन से संबंधित समस्या या एसिडिटी मानकर टालें नहीं। कभी कभी यह स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
पेट का दर्द बहुत आम समस्या है और हर एक को जीवन में कभी न कभी पेट दर्द होता ही है। पेट दर्द से आराम पाने के लिए सबसे पहले तो घरेलू या प्राकृतिक उपचार किये जाते हैं।
परन्तु दुर्भाग्य से कई बार ऐसा होता है कि अपने मन से उपचार करने में गलती हो जाती है और इससे व्यक्ति को कई बार गंभीर समस्याएं हो जाती हैं।
इसके अलावा यदि आप इस दर्द के निदान में देर करते हैं तो समस्या और अधिक जटिल हो जाती है। इसके अलावा अन्य कई ऐसी गलतियां हैं जिन्हें पेट दर्द के समय नहीं करना चाहिए।
पेट दर्द को केवल अपचन से संबंधित समस्या या एसिडिटी मानकर टालें नहीं। कभी कभी यह स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
ऐसे मामलों में छोटी सी गलती का भी आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आपको पेट दर्द अधिक हो या कम, इसके पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है।
इसके कारण को जानना और इसका उपचार करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। रोचक बात यह है कि कई प्रकार के घरेलू उपचारों से दर्द और अधिक बढ़ जाता है।
यहाँ इस लेख में हम कुछ गंभीर गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो पेट दर्द होने पर नहीं करनी चाहिए।

1. सेल्फ-मेडिकेशन (स्वयं उपचार करना)
पेट दर्द के लिए कभी भी अपने मन से दवाई न लें। घरेलू उपचार सुरक्षित होते हैं परन्तु जब आप बिना कारण जाने, आँख बंद करके स्थिति का उपचार करते रहते हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। अत: डॉक्टर से पेट दर्द का मूल कारण जानने के बाद ही घरेलू उपचार अपनाएँ।

2. परामर्श में देरी
अधिकाँश मामलों में सिरदर्द और पेटदर्द सामान्य लक्षणों की श्रेणी में आते हैं। आप सोचते हैं कि ये अपने आप ठीक हो जाएगा। परन्तु यह जानना महत्वपूर्ण है कि कारण का जल्द पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे उपचार सफल तरीके से किया जा सकता है।

3. उपचार पूरा न करना
ऐसा अक्सर एंटीबायोटिक्स के साथ होता है। लक्षण ख़तम हो जाने पर एंटीबायोटिक्स लेना बंद न करें। पेट दर्द के समय की जाने वाली यह बहुत आम गलती है जिसे नहीं करना चाहिए। ठीक होने के बाद भी उपचार पूरी तरह लें।

4. ठीक से न खाना
ऐसा न सोचें कि खाना खाने से आपका पेट दर्द बढ़ जाएगा। यदि आप अच्छी तरह नहीं खाते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके कारण हार्ट बर्न और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अत: ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो आसानी से पच जाएँ।

5. भारी खाद्य पदार्थ खाना
यदि किसी प्रकार के इंफेक्शन (संक्रमण) के कारण आपके पेट में दर्द हो रहा है तो अपने पेट को लड़ने के लिए कुछ समय दें। ऐसे खाद्य पदार्थ न खाएं जो पचने में कठिन हों। इसके अलावा तैलीय और मसालेदार खाना न खाएं क्योंकि इनके पाचन के लिए अतिरिक्त उर्जा की आवश्यकता होती है।

6. पर्याप्त आराम न करना
यदि किसी इंफेक्शन के कारण आपको पेट दर्द हो रहा है तो इससे लड़ने के लिए आपके शरीर को अतिरिक्त उर्जा की आवश्यकता होती है। अत: जब आपको पेट दर्द की समस्या हो तो आपको पर्याप्त आराम करने के सलाह दी जाती है।

7. केवल पेट पर ध्यान देना
पेट दर्द का अर्थ यह नहीं है कि यह पेट से ही संबंधित है। कोई अन्य समस्या होने पर भी पेट में दर्द हो सकता है। किडनी स्टोन, एंडोमेट्रियोसिस, हेप्टोमेगाली, एपेंडिसाइटिस या अन्य कोई शारीरिक समस्या होने के कारण भी पेट दर्द की समस्या हो सकती है। अत: पेट दर्द को आम समस्या न समझें।

8. दूध पीना
यदि आप पेट को आराम देने के उद्देश्य से दूध पीते हैं तो आप गलत कर रहे हैं। दूध पीने से आपका पेट दर्द अधिक बढ़ सकता है, विशेष रूप से यदि आपको एसिडिटी के कारण पेट दर्द हुआ हो। पेट दर्द के समय यह गलती नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
