Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शरीर के ये हिस्से होते हैं गंदे, छूने पर हो सकती है बीमारी
हॉवर्ड स्कूल ऑफ डेंटल मेडीसिन में हुए अध्ययन से एक निष्कर्ष सामने आया है कि हमारे शरीर के मुँह वाले हिस्से में लगभग 615 प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो मुँह को बहुत गंदा बना देते हैं।
अगर आपसे आपके शरीर के गंदे हिस्से के बारे में पूछा जाएं तो नि:संदेह आप गुदा यानि एनस को शरीर का सबसे गंदा हिस्सा बताएंगे। लेकिन सच्चाई इससे परे है।
हॉवर्ड स्कूल ऑफ डेंटल मेडीसिन में हुए अध्ययन से एक निष्कर्ष सामने आया है कि हमारे शरीर के मुँह वाले हिस्से में लगभग 615 प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो मुँह को बहुत गंदा बना देते हैं।
आइए जानते हैं कि शरीर के और कौन से हिस्से बेहद गंदे हैं जो आम इंसान की नज़र से कहीं दूर हैं।

1. मुँह -
आपके मुँह में लगभग 600 बैक्टीरियों का वास होता है। ये कोई मज़ाक की बात नहीं; बल्कि गंभीर समस्या है। इससे पता चलता है कि शरीर में होने वाले संक्रमण के लिए यहीं बैक्टीरिया जिम्मेदार होते हैं।

2. बगल -
बगल; जिसे आर्मपिट भी कहा जाता है, में लगभग 80 हजार बैक्टीरिया होते हैं। यहीं कारण है कि आपको पसीना आने के बाद बगल से दुर्गंध आने लगती है। इसीलिए, आपको हर दिन अपनी बगल को अच्छे से साफ करना चाहिए और नियमित रूप से बालों को हटा लेना चाहिए।

3. कान -
कान, शरीर का सबसे गंदा हिस्सा होते हैं। इनमें जा होने वाले वैक्स की वजह से कान में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए आपको कानों को साफ रखना चाहिए और इसके लिए इयरबड का इस्तेमाल करना चाहिए।

4. जीभ -
आप देखेंगे कि कुछ लोगों की जीभ बहुत साफ होती है और कुछ लोगों की जीभ में पीलापन होता है। ये पीलापन या गंदगी, बैक्टीरिया के कारण होती है जो जीभ का रंग ही बदल देती है। इसलिए, हर दिन सुबह ब्रश करने के साथ अपनी जीभ को भी टंग क्लीनर से साफ करें।

5. नाखून -
आपने अक्सर डॉक्टर्स को नाखून न लम्बे रखने की सलाह देते हुए सुना होगा। ऐसा वो सफाई के लिहाज़ से कहते हैं। क्योंकि नाखूनों में लगभग हजारों की संख्या में बैक्टीरिया रहते हैं। नाखूनों को साफ रखें और उन्हें नियमित रूप से काटते रहें।

6. सिर -
आपका सिर बैक्टीरिया का घर होता है। आप इसे हर दूसरे दिन साफ करें ताकि वो टिक न पाएं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रूसी के साथ मिलकर बैक्टीरिया सिर में खुजली को बढ़ाता रहता है।

7. नाभि -
नाभि देखने में बेहद साफ लगती है लेकिन वो साफ होती नहीं है। इसमें कई सारे बैक्टीरिया छुपकर बैठे होते हैं। इसलिए, नहाने के दौरान इसे अच्छे से साफ करें।

8. पिछला हिस्सा -
शरीर का पिछला हिस्सा, खासकर एनस गंदा होता है। इसमें काफी सारे बैक्टीरिया वास करते हैं।

9. नाक -
नाक के रास्ते में बालों के कारण डस्ट पार्ट्स रूक जाते हैं और इस वजह से बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। इसलिए, नाक को दिन में दो से तीन बार साफ पानी से साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
