Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए ऐसे करें आयुर्वेदिक फुट मसाज
फुट मसाज करने से जोड़ों की जकड़न और उनमें होने वाले दर्द से भी राहत मिलता है।
आजकल हर शहरों में एलोपैथी से इलाज कराने का काफी चलन है और लोग धीरे धीरे आयुर्वेदिक पद्धति को भूलते जा रहे हैं।
लेकिन जैसे जैसे लोगों में जागरूकता बढती जा रही है और उन्हें यह पता चल रहा है कि एलोपैथी में साइड इफ़ेक्ट भी होता है लेकिन आयुर्वेद का कोई साइड इफेक्ट नहीं है तो इस पद्धति की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
कई लोग अपने पैरों पर बिल्कुल ध्यान ही नहीं देते हैं जबकि शरीर के बाकि अंगों का बहुत ख्याल रखते हैं।

आपको बता दें कि पैर भी आपके शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है और इसकी मदद से आप पूरे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आप आयुर्वेदिक विधि से कैसे अपने पैरों की मसाज कर सकते हैं और इससे आपके शरीर को क्या क्या फायदे होंगे।
आयुर्वेद में पैरों की मसाज को पादाभ्यंग नाम से पुकारा जाता है। इससे शरीर को बहुत एनर्जी मिलती है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

फुट मसाज कैसे मदद करती है:
फुट मसाज करने से जोड़ों की जकड़न और उनमें होने वाले दर्द से भी राहत मिलता है। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है तो शरीर के हर अंगों में पर्याप्त मात्रा में खून पहुंचता है जिससे हर अंग ठीक ढंग से काम करते हैं। इसे करने से आंखों की रोशनी भी बढती है।
इसे नियमित करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी मानसिक बीमारियों से बचाव होता है। रोजाना करने से इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है और कान की सुनने की क्षमता बेहतर होती है। फुट मसाज से सिरदर्द और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।

कैसे करें फुट मसाज :
एक बड़ा फुट टब लें और उसमें रोजमेरी ऑयल, ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल या आलमंड ऑयल डालें और उसमें गर्म पानी डालें।
अब इस टब में कुछ देर तक अपने पैरों को डुबो कर रखें और फिर धीरे धीरे पैरों कि मसाज करें।
हाथों की मदद से पैरों कि मसाज करें और मसाज करते समय दवाब ज्यादा रखें। जोड़ों पर हाथो को गोलाई में घुमाएं और ऊपर से नीचे की तरफ मसाज करें।
अब पैरों को टब से बाहर निकालें और उन्हें सूखे तौलिये से पोछ लें। बेहतरीन परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो बार करें।

फुट मसाज के अन्य फायदे :
अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है तो यह फुट मसाज रोजाना करें इससे पूरी बॉडी रिलैक्स हो जाती है और बेहतर नींद आती है।
अगर आपके हाथ और पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं तो ऐसे में यह फुट मसाज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेदिक तेलों के इस्तेमाल के कारण इसका असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है और धीरे धीरे आपके स्किन ग्लो करने लगती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
