Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसे रखें अपनी आंखों का ख्याल
सूर्य ग्रहण का नज़ारा अद्भुत हो सकता है लेकिन ये हमारी आंखों के लिए नुकसानदायक होता है। खुली आंखों से ग्रहण को देखने से आपकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है।
ग्रहण के दौरान निकलने वाली सौर विकिरण बहुत शक्तिशाली होती हैं और ये बड़ी आसानी से आंखों के रेटिना में मौजूद कोशिका को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस कारण स्थायी रूप से आंखों की रोशनी जा सकती है
इसके अलावा सूर्य की यूवी किरणें भी आंखों की बाहरी संरचना को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। सूर्य की तेज किरणें आंखों के केंद्र बिंदु को आसानी से प्रभावित कर सकती हैं।

सूर्य ग्रहण 21 अगस्त को संयुक्त राज्य अमेरिका के कई देशों में पड़ रहा है लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि आप जान सकते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान आपको किस तरह अपनी आंखों को बचाना चाहिए।
आंखों पर प्रत्यक्ष रूप से कम समय के लिए भी सूर्य की किरणें ना पड़ने दें। अगर ग्रहण को देखने के बाद आपको आंखों में असहज महसूस हो रहा है जैसे कि कम दिखाई देना या रंगों को नहीं पहचान पाना तो आपको तुरंत ही नेत्र विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए।


1. विशेष चश्मे का करें प्रयोग
आईएसओ (अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन) के द्वारा निर्धारित किए गए मानकों पर पास किए गए विशेष प्रकार के चश्मे का ही प्रयोग करें। इससे आंखों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाया जा सकता है।
विशेष प्रकार के ये चश्मे यूवी किरणों को रोक देते हैं। सूर्य की अवरक्त किरणें आंखों के लिए अच्छी मानी जाती हैं लेकिन फिर भी आपको इन चश्मों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।
- जिस चश्मे के लैंस पर स्क्रैच पड़े हुए हों, उनका प्रयोग ना करें।
- चश्मे पर धारियां हों तो भी उसका इस्तेमाल ना करें।
- ज्यादा पुराना चश्मा भी प्रयोग ना करें (चश्मा 3 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए)।

2. चश्मा उतारते समय इस बात का रखें ध्यान
सूर्य ग्रहण के बाद इन विशेष चश्मों को सूर्य की तरफ देखते हुए ना उतारें। एक सेकेंड के लिए भी खुली आंखों से सूर्य की तरफ ना देखें। ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है।

3. प्रकाशीय उपकरण का ना करें प्रयोग
कैमरा, टेलिस्कोप और अन्य किसी प्रकाशीय उपकरण के द्वारा सूर्य को उचित फिल्टर के बिना देखने की गलती ना करें। इन उपकरणों के आगे फिल्टर का लगा होना जरूरी है। यहां तक इन उपकरणों में फिल्टर लगाने के बाद भी विशेष चश्मे लगाने के बाद ही सूर्य की तरफ देखें वरना सूर्य की तेज किरणें उपकरण के फिल्टर को खराब कर आपकी आंखों तक पहुंच सकती हैं और इस तरह से आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है।

4. नज़र का चश्मा पहनने वाले रखें ध्यान
अगर आप हमेशा नज़र का चश्मा पहने रखते हैं तो उसके ऊपर सोलर ग्लासेस पहनें।

5. विशेषज्ञों की राय
किसी भी तरह के प्रकाशीय उपकरण के द्वारा सूर्य ग्रहण को देखने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। उनके मार्गदर्शन में ही ग्रहण को देखना सुरक्षित रहेगा।
हम सभी जानते हैं कि चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाने पर सूर्य ग्रहण लगता है। जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है तब पूर्ण ग्रहण लगता है। इसे पृथ्वी की कुछ जगहों से विशेष चश्मों के बिना और पूर्ण ग्रहण के दौरान खुली आंखों से देखा जा सकता है।
ग्रहण सिर्फ एक या दो मिनट के लिए पड़ेगा। सिर्फ पूर्ण ग्रहण दो मिनट के लिए पड़ेगा, इसके बाद आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा इसलिए इस दौरान आपको अपनी आंखों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए विशेष चश्मों का प्रयोग करना चाहिए।
पूर्ण ग्रहण के अलावा जब आप ग्रहण को देखें तो विशेष चश्मे जरूर पहनें। इसके बिना ग्रहण के दौरान सूर्य को खुली आंखों से देखने की भूल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
