Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कॉलेज के दिनों ज्यादा शराब पीने से आपके करियर पर पड़ेगा ये प्रभाव
कॉलेज के दिनों हर कोई मौज-मस्ती करता है। जाहिर है इन दिनों आप अपने दोस्तों के साथ पूरी रात पार्टी करते होंगे और शराब पीते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका आपके कैरियर पर बुरा असर पड़ सकता है? एक नए शोध में यह पाया गया है कि एक महीने में छह बार शराब पीने से एक फ्रेश कॉलेज ग्रेजुएट के लिए नौकरी पाने की संभावना 10 फीसदी कम हो सकती है।

क्या कहती है रिसर्च
इस अध्ययन के सह-लेखक इज़राइल के तेल अवीव विश्वविद्यालय के पीटर बेमबेरगे ने कहा है कि जिस तरह से छात्र शराब पीते हैं, इससे उनके नौकरी पाने की संभावना कम हो जाती है।

इतने लोगों पर की गई रिसर्च
अध्ययन के दौरान, 827 से अधिक ग्रेजुएट से डेटा एकत्रित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2014, 2015 और 2016 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय, वाशिंगटन विश्वविद्यालय, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय और संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक किया।

बढ़ती है बेरोजगारी की संभावना
एक छात्र जो एक महीने में कम से कम चार बार शराब पीता था, उसकी एक सामान्य छात्र की तुलना में नौकरी पाने की संभावना छह प्रतिशत कम है देखी गई। जो छात्र महीने में छह बार पीते थे उनमें बेरोजगारी की संभावना 10 प्रतिशत देखी गई।

ये होती है ज्यादा शराब पीने की मात्रा
संयुक्त राज्य अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अल्कोहल एब्यूज एंड अल्कोहोलिज्म के अनुसार ज्यादा शराब को एक व्यक्ति द्वारा दो घंटे के भीतर चार या अधिक ड्रिंक पीने के रूप में परिभाषित किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
