Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
आपके यूरिन में ब्लड क्लॉट आते हैं तो, इसे जरुर पढ़े
यूरिन में रक्त के थक्के आना इसका मतलब है कि आपके शरीर के अंदर किसी भाग में रक्तस्त्राव हो रहा है,घबराइए नहीं एक बार डॉक्टर से चैक अवश्य कराएं।
अगर आपके यूरिन में खून के थक्के आते है, इसे नजरअंदाज न करें। आगे चलकर ये एक बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। यूरिन में ब्लड के थक्के आना इसका मतलब है कि आपके शरीर के अंदर किसी भाग में रक्तस्त्राव हो रहा है।
कई बार होता है कि ज्यादा दर्द या गम्भीर स्थिति होने पर डॉक्टर के पास जाने पर और लैब जांच के माध्यम से ऐसी बातें मालूम चलती हैं। हालांकि कभी कभी ये सामान्य सी बात होती है लेकिन जब भी कभी दर्द होतो एक बार डॉक्टर से मशविरा जरुर ले लें।
कभी कभी होता है कि बाहरी या आंतरिक चोट के कारण खून बहने की जगह खून की गांठे बन जाती हैं। जब खून की गांठे शरीर में संकुलित होती है, तो खून प्रवाह को रोकने के साथ ही बाधा उत्पन्न करती है।
बल्कि ये गांठे यूरिनरी सिस्टम में प्रवेश करके मूत्र आने से रोकते है। इस वजह से दर्द भी होता है। रक्तप्रवाह के वजह से ब्लेडर और किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। आइए जानते है इससे जुड़े फैक्ट -

फैक्ट 1 -
इस स्थिति को हेमट्यूरिया (रक्तमेह ) भी कहा जाता है। यह खुली आंखों से पकड़ में आसानी से नहीं आता है। इस स्थिति में इसे माइक्रोस्कोपिक हेमट्यूरिया कहते है।

फैक्ट 2-
जो लोग बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते है, इस वजह से उनके यूरिन में रक्त की गांठे बन जाती है, और उन्हें किडनी कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

फैक्ट 3 -
यूरिन में रक्त की कुछ बूंदे दिखना किडनी में पथरी होने का संकेत भी हो सकता है। जिसकी वजह से मूत्र संक्रमित होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
ऐसी स्थिति में व्यक्ति को एसिडिक पेय पद्धार्थ नहीं पीने चाहिए? जैसे कॉफी, चाय, बल्कि जिन फलों में सिट्रस पाया जाता है उसे भी नजरअंदाज करना चाहिए। खूब पानी पीना चाहिए और डॉक्टर से परामर्श जरुर ले।

फैक्ट 4 -
ब्लेडर या किडनी जैसी बीमारियों, बुखार आना ब्लेडर और मूत्रीय मार्ग में जलन, यूरिन आने में समस्या आना, प्रोस्टेट कैंसर, किडनी कैंसर, ब्लेडर कैंसर, प्रोस्टेट के आकार में फैलाव मे आना, गुर्दे का फैल हो जाना, सर्जरी, आंतरिक चोट, किडनी बायोप्सी और कुछ तत्कालीन कारणों के वजह से मूत्र में खून की गांठे आनी शुरु हो जाती है।

फैक्ट 5-
कुछ निश्चित ब्लड डिसऑर्डर होते है जैसे प्लेटेट काउंट इश्यूज, सीकल सेल डिसीज के कारण भी मूत्र में खून की गांठे बन सकती है।

फैक्ट 6-
अगर दर्द, जलन, झनझनाहट, बुखार, वजन कम होना, उल्टी आना और इंटरकोर्स के दौरान अगर दर्द होता है। इसके अलावा यूरिन करने में कोई समस्या हो रही है तो एक बार अपने डॉक्टर से जरुर मिलें।

फैक्ट 7 -
डॉक्टर से मिलने के बाद आपको पता चल पाएगा कि आखिर ब्लड लीकेज की सही वजह क्या है और एक सही उपचार से इस समस्या का समाधान मिल सकता है।
अगर आपके मूत्र का रंग गहरा है तो आपको डॉक्टर से अवश्य मिलना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
