Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्वस्थ और सुंदर स्तनों के लिए इन बातों पर ध्यान दें
आइए हम जानते हैं कि आप अपने स्तनों की देखभाल कैसे कर सकती हैं और उन्हें स्वस्थ्य कैसे रख सकती हैं -
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे है। महिलाओं को स्तनों की देखभाल और इसे जुड़े मामलों पर खुलकर बात करनी चाहिए।
हालांकि हमारे देश में कई ऐसी संस्थाएं है जो ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े विषयों पर अवेयरनेस बढ़ाने का काम कर रहे है। लेकिन महिलाएं चाहे तो घर में रहकर ही छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने स्तनों का ध्यान रखकर बेस्ट कैंसर और इंफेक्शन जैसे कई बीमरियों से दूर रह सकती है।
आइए हम जानते हैं कि आप अपने स्तनों की देखभाल कैसे कर सकती हैं और उन्हें स्वस्थ्य कैसे रख सकती हैं -

सही साइज की ब्रा पहने
अपने स्तनों का आकार समय-समय पर मापते रहें, क्योंकि स्तनों का आकार हमेशा एक नहीं रहता है। स्तनों का आकार उम्र, गर्भावस्था, मेनपाउज के कारण बदलता रहता है। इसलिए कभी भी केवल अनुमान लगाकर अपने ब्रा का साइज न चुनें। बल्कि स्तनों को नियमित नापें और सही नाप का हीं ब्रा पहनें।

न टाइट न ढीली ब्रा पहनें
ऐसी ब्रा चुनें जिसे पहनने के बाद, आपके स्तन आपके मूवमेंट करते समय भी उछले नहीं और बाहर की तरफ नहीं निकलें। ध्यान रखें कि ब्रा बहुत टाइट या ढीला न हो। गलत आकार के ब्रा पहनने से त्वचा में जलन होती है, सांस लेने में परेशानी होती है। गलत आकार के ब्रा पहनने से स्तन के उत्तक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे स्तन में दर्द होता है और यह ढीला पड़ जाता है।

मैग्नीशियम को आहार में जोड़े
अपने भोजन में फलों, सब्जियों को शमिल करें। मैग्नेशियम से भरपूर खाना स्तनों को फूलने और ढीला होने से बचाता है। सोयाबीन, डार्क चॉकलेट, कददू के बीज, दही, मछली, केला, बादाम, स्ट्रॉबेरी, पालक, नाश्ते में अंकुरित अनाज, काजू आदि में मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ब्रेस्ट पर भी लगाएं लोशन
सूरज की रोशनी में बाहर निकलने से पहले, Cleavage के आसपास के भाग में सन स्क्रीन क्रीम जरुर लगाएं, जो भाग सूरज की रोशनी के सम्पर्क में आता है. इससे ब्रेस्ट कैंसर और स्क्रीन कैंसर का खतरा तो कम होता हीं है, साथ हीं साथ सनबर्न क्लीवेज के आसपास जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती है।

डॉक्टर को जरुर दिखाएं
अगर एक भी स्तन पर फुंसी या सूजन आ जाए तो इसे नजरअंदाज न करें. या तो घर पर खुद जांच करें या तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श लें।

स्पोट्र्स ब्रा जरुर पहनें
व्यायाम करते समय स्पोर्ट्स ब्रा पहनें. क्योंकि व्यायाम करते समय आप जैसे-जैसे मूवमेंट करती हैं, आपका स्तन भी वैसे हीं मूवमेंट करता है। इसलिए बिना सही सपोर्ट के व्यायाम करने से स्तनों में दर्द हो सकता है. साथ हीं स्तनों की त्वचा ढीली पड़ सकती है. और अगर आपके स्तनों का आकार बड़ा है, तो इस छोटी सी बात को नजरंदाज करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है.



Click it and Unblock the Notifications
