Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सेक्स लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए रोजाना खाएं दालचीनी
दालचीनी की तेज महक भी माहौल को और रोमांटिक बना देती है जिसका सीधा असर आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है।
अगर आप अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं हैं और सेक्स की इच्छा में कमी या इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं तो यह ज़रूरी है कि समय रहते ही आप इसका इलाज करवाएं।
इसके इलाज के लिए परेशान न हों क्योंकि आपके किचन में मौजूद एक मसाला आपकी सारी समस्याओं को दूर कर देगा। जी हां हम बात कर रहे हैं दालचीनी की जो आपकी सेक्सुअल हेल्थ को ठीक रखने में बहुत असरदार है।
इसमें मौजूद केमिकल अतिरिक्त शुगर को एनर्जी में बदल देते हैं और ब्लड प्रेशर को कम करते हैं साथ ही इससे महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है।
प्रोजेस्टेरोन महिलाओं में सेक्स की इच्छा को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है जिस वजह से इसकी मात्रा बढ़ने पर महिलाओं में सेक्स की इच्छा बढ़ जाती है। दालचीनी की तेज महक भी माहौल को और रोमांटिक बना देती है जिसका सीधा असर आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद :
अगर आप डायबिटिक हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो इसके साइड इफ़ेक्ट के कारण ही पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन और महिलाएं वैजाइनल ड्राईनेस जैसी समस्याओं की शिकार हो जाती हैं।

थकान दूर भगाने में मददगार :
कई लोग दिन भर की थकावट की वजह से ही सेक्स नहीं कर पाते हैं। आपकी दिन भर की थकान मिटाने और आपको एनर्जी से भर देने के लिए दालचीनी की सिर्फ तीखी महक ही काफी है। दालचीनी में मेथलहाइड्रोक्सीकैल्कोन (methylhydroxychalcone) नामक यौगिक होता है जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए जब आप दालचीनी का सेवन करते हैं तो शरीर में उपस्थित शुगर की अधिकतम मात्रा एनर्जी में परिवर्तित होने लगती है जिस वजह से आपकी सारी थकान मिट जाती है और आप खुद को उर्जा से भरपूर पाते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद :
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक रिपोर्ट के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से पीड़ित पुरुष और महिलायें अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं रहते हैं। कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से पीड़ित महिलायें अगर गर्भवती होने की प्लानिंग कर रही हैं तो ज़रूरी है कि इससे पहले वे एक बार डॉक्टर से अपनी जांच करवायें। दालचीनी आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को ठीक रखने में मदद करती है जिससे आपकी सेक्सुअल हेल्थ भी बेहतर होती है। इसलिए इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें।

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार :
हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन के शिकार हो जाते हैं। वहीँ वे महिलायें जो हाई ब्लड प्रेशर की शिकार हैं वो इतनी ज्यादा थक जाती हैं कि उनकी सेक्स में रूचि ही खत्म हो जाती है। दालचीनी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है, इसमें मौजूद सिनेमलडिहाईड (cinnamaldehyde) खून की नलियों को फैला देते हैं जिससे ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है।

सेक्स हार्मोन :
दालचीनी में मौजूद सिनेमलडिहाईड महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन का लेवल बढ़ा देता है। यह हार्मोन महिलाओं की सेक्स इच्छा को तो नियंत्रित करता ही है साथ ही यह उनके गर्भवती होने और गर्भ के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। इसके सेवन से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

गर्भाशय में पर्याप्त रक्त प्रवाह :
दालचीनी के सेवन से महिलाओं के गर्भाशय में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इसमें मौजूद यौगिक खून की नलियों को ढीला कर देते हैं जिससे ब्लड फ्लो शरीर के हर अंगों में पर्याप्त मात्रा में पहुंच पाता है। इसलिए रोजाना के खानपान में दालचीनी को ज़रूर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
