Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावधान रहें, इस तरह के कैंसर में नहीं होते हैं कोई शुरूआती लक्षण
स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैसर, कोलन कैंसर, रक्त का कैंसर आदि प्रकार के कैंसर सही हो जाते हैं और इस बीमारी से मुक्ति मिल जाती है लेकिन इनके बारे में सही समय पर जानकारी होनी चाहिए।
शरीर में कैंसर की बीमारी, कोशिकाओं के अनियत्रिंत रूप से वृद्धि करने के कारण होती है, जो ऊतकों को मार देती हैं और अंगों की क्रियाविधि को रोक देती हैं।
स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैसर, कोलन कैंसर, रक्त का कैंसर आदि प्रकार के कैंसर सही हो जाते हैं और इस बीमारी से मुक्ति मिल जाती है लेकिन इनके बारे में सही समय पर जानकारी होनी चाहिए।
अगर सही समय पर जानकारी नहीं हो पाती है और बीमारी का चरण बढ़ जाता है तो ऐसे में खतरा बहुत बढ़ जाता है। कैंसर में मरीज के सही होने के लिए सबसे ज्यादा उसकी सकारात्मकता और अच्छा माहौल जरूरी होती है।
यहां हम आपको तीन प्रकार के ऐसे कैंसर के बारे में बता रहे हैं जिनके प्रारम्भिक लक्षणों का पता नहीं चल पाता है और इनमें आपको बेहद सावधान रहने की आवश्यकता होती है:

1. प्रोस्टेट कैंसर - प्रोस्टेट कैंसर, प्रोस्टेट ग्रन्थियों में होता है जो पुरूषों में पाई जाती हैं। इस प्रकार की समस्या आमतौर पर 50 की आयु में होती है। इस प्रकार के कैंसर के शुरूआती लक्षणों का पता लगाना बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि कोई भी लक्षण उभरकर सामने नहीं आता है।

2. कोलन कैंसर - कोलन कैंसर, आतों में होने वाला कैंसर होता है। यह महिला और पुरूषों दोनों में ही हो सकता है। इसके शुरूआती लक्षण शीघ्र ही उभरकर सामने नहीं आते हैं। शुरूआत में हल्का सा दर्द या ऐंठन होती हैं जोकि हर किसी के लिए सामान्य बात है। कई बार लोगों को लगता है कि उन्हें अल्सर जैसा हो गया है।

3. टेस्टीकुलर कैंसर - इस प्रकार का कैंसर, सिर्फ पुरूषों में होता है क्योंकि ये पुरूष के जननांगों का एक हिस्सा होता है। इस प्रकार का कैंसर, एक तरह का साइलेंट किलर होता है जिसके कोई लक्षण उभरकर सामने नहीं आते हैं। इस बीमारी के बारे में शुरूआती चरण पर पता लगा लेना बहुत मुश्किल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
