Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सावधान... बाथरूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जा सकती है आपकी जान
आधुनिक युग में हम कोई भी काम बिना सेलफोन के नही करते है तो वहीं हम एक पल के लिए भी मोबाइल फोन से अलग नहीं रह पाते है।
अगर ये आदत आपको भी है तो आज ही छोड़ दें वरना इसकी कीमत आपको अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है।
अगर आप अपना मोबाइल फोन नहाते समय भी इस्तेमाल करते है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए क्यूंकी अभी-अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको चौका देगा....

नहाते समय 14 साल की लड़की की मोबाइल के कारण मौत
न्यू मैक्सिको में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को नहाते समय मोबाइल फोन रखना मंहगा पड़ गया।
ये लड़की मोबाइल लेकर अपने बाथरूम में जाती है पर थोड़ी देर बाद उसकी लाश उसी बाथटब में पड़ी हुई मिलती है।

जानिए कैसे हुई लड़की की मौत
मैडिसन कोएवॉस नाम की ये 14 वर्षीय लड़की को नहाते समय सेलफोन का इस्तेमाल करने की आदत थी।
उस दिन भी वो नहाते हुए अपना सेलफोन यूज कर रही थी की तभी उसने देखी कि मोबाइल डिस्चार्ज हो रहा है।
बाथटब में रहते हुए ही उसने मोबाइल फोन को चार्जिंग केबल से कनेक्ट कर दिया कि तभी उसके हाथ से सेलफोन छूटकर पानी में गिर गया और करंट से लड़की की मौत हो गई।

हाथ में था जलने का निशान
लड़की की दादी ने बताया की जिस हाथ में वो अक्सर मोबाइल फोन पकड़ती थी वो हाथ पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने भी इस चीज की पुष्टि भी थी कि करंट से ही उसकी मौत हुई।

सोशल मीडिया में मैडिसन की मां ने दिया ये संदेश
मृतक की मां ने सोशल मीडिया में हर मां-बाप को ये संदेश दिया की वो अपने बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
