Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
जानिये, महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षण क्या-क्या होते हैं
मेनोपॉज़ यानि रजोनिवृत्ति होने से पहले महिलाओं में कई प्रकार के लक्षण उभरकर सामने आते हैं जिसे प्रीमेनोपॉज़ चरण के नाम से जाना जाता है।
सभी महिलाओं को निश्चित रूप से रजोनिवृत्ति से होकर कभी न कभी गुजरना ही पड़ता है और उम्र आने पर यह आवश्यक भी होता है।
मेनोपॉज़ यानि रजोनिवृत्ति होने से पहले महिलाओं में कई प्रकार के लक्षण उभरकर सामने आते हैं जिसे प्रीमेनोपॉज़ चरण के नाम से जाना जाता है।
रजोनिवृत्ति के लक्षण, महिलाओं के बीच अलग-अलग होते हैं और हर किसी को अलग स्तर की दिक्कत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको महिलाओं में होने वाले मेनोपॉज के लक्षणों के बारे में बताएंगे:

1. मासिक चक्र में परिवर्तन -
यह रजोनिवृत्ति का पहला लक्षण है। सबसे पहले महिला को पीरियड्स में अनियमितता होगी।

2. योनि में सूखापन -
चूँकि इस अवस्था में सेक्स हारमोन्स कम होने लगते हैं तो योनि का गीलापन भी खो जाता है और योनि में सूखापन आ जाता है।

3. लिबिडो में कमी -
मेनोपॉज की शुरूआत होने पर महिला को सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है और अगर वो करती है ताे उसे काफी दर्द होता है। ऐसा योनि में सूखापन आने की वजह से भी होता है।

4. स्तनों में दर्द -
हारमोन्स में परिवर्तन की वजह से स्तनों में छूने पर काफी दर्द होता है।

5. सिरदर्द -
मेनोपॉज के दौरान, महिला को आये दिन सिर में दर्द बना रहता है। ऐसा शरीर में ऑस्ट्रोजन स्तर कम होने के कारण होता है।

6. जीभ में जलन -
शरीर में हारमोन की कमी के चलते किसी भी चीज़ का ज़ायका या स्वाद नहीं आता है और जीभ बेज़ान सी हो जाती है।

7. अनियमित धड़कन -
शरीर में एस्ट्रोजन की कमी के कारण सभी समस्याएं होती है जिनमें से एक समस्या धड़कन का सामान्य न रहना भी है।

8. जोड़ों में दर्द -
शरीर में एस्ट्रोजन का सतर सही न रहने पर जोड़ों में दर्द भी होता है। कई बार सूजन भी आ जाती है।

9. ऑस्टियोपोरोसिस -
एस्ट्रोजेन, हड्डियों में कैल्शियम अवशोषित प्रक्रिया के साथ जुड़ा होता है ऐसे में इसकी कमी की वजह से हड्डियों में समस्या आ जाती है और उनका घनत्व कम हो जाता है जिससे ये बीमारी हो जाती है।

10. बार-बार पेशाब लगना -
रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं को, उनके मूत्राशय को नियंत्रित करना मुश्किल होता है, ऐसे में उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब आती है। ये मेनोपॉज का प्रारम्भिक लक्षण है।



Click it and Unblock the Notifications