Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती है आपके दांतों की गंदगी, ऐसे करें सफाई
आपको शरीर को स्वस्थ रखने कि लिए सबसे पहले खाने की आवश्यकता होती है। खाने के लिए दातों की आवश्यकता होती है। अगर आपके दांतों में किसी तरह की कोई समस्या हो तो वो हमारे खूबसूरती को खत्म कर देती है।
सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि अनेक वैज्ञानिक अनुसंधान और रिपोर्ट अस्वस्थ मुंह से होने वाली गंभीर बीमारियों के चलते मानव जीवन को होने वाले खतरे की पुष्टि करते हैं। इन बीमारियों में हृदय रोग और डायबिटिज जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। अक्सर 90 प्रतिशत रोगों के पहले लक्षणों का केवल यहीं से पता लगाया जा सकता है।
रीजोव क्लीनिक की डॉक्टर प्रियंका गोयत बता रही हैं कि कुछ तरीकों का नियमित तौर पर पालन कर आप अपने दांतों की स्वच्छता सुनिश्चित कर सकते हैं। इसलिए आप अपने दातों को स्वस्थ रखें और इस तरह के जानलेवा खतरे से बचें। आइए जानते है कि आप कैसे इससे बच सकते है।

रखे मौखिक स्वच्छता
अगर आप अपने मुंह से का ख्याल रखेंगें तो ये आपके लिए अच्छा होगा। इसके लिए आप मुंह और दांतों की स्वच्छता के लिये एक दिनचर्या बनायें और उसका घर पर नियमित तौर पर पालन करें। ऐसा करने से आपके दांतो की सफाई होगी और घातक बीमारिंयों से सुरक्षित रहेगें।

प्लॉक दूर रखेगा
अगर आप इन चीजों का ध्यान रखेगें तो यह प्रभावी दिनचर्या दांतों से हानिकारक प्लॉक को दूर रखेगा और चिपचिपी बैक्टीरिया की परत को हटा कर दांत और मसूड़ों की सफाई करेगा। इससे आपके दांतों की सुरक्षा रहेगी और आप स्वस्थ रहेंगें।

दिन में दो बार ब्रश करें
अगर आप अपने दांतों को गंभीर बीमारियों से बचाना चाहते है तो आप दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें और अपने दातों को साफ रखकर इससे होने वाली जानलेवा बीमारियों से बचें। क्योंकि ये आपके लिए खतरनाक है। ऐसी दिनचर्या से इससे बचा जा सकता है।

रात में करें फ्लॉक्सिंग
अपको रात में सोने से फ्ल़ॉक्सिंग अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दातों में कीटाणुओं की समस्या नहीं रहेगी। अगर आप आप नियमित ऐसा करते है तो आपके दांतो से गंदगी साफ हो जाएगी। रात में दांतो की सफाई आपको रात भर सुरक्षित रखती है।

माउथवाश का करें प्रयोग
अपने मुंह से बदबू रोकने के लिए आपको माउथवाश का भी प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि ये आपका दातों की देखभाल के लिए बहुत जरूर है। इसके इस्तेमाल से आपके दांत भी बहुत मजबूत रहते है। इससे आपकी सांसे ताजा रहती है और आपको अच्छा फील होता है।

खाने की आदतें सही करें
शरीर और दांतो की सभी बीमारियां आपके दांतों पर ही निर्भर करती है। शरीर में होने वाली किसी भी स्वास्थ संबंधी समस्या को दूर रखने के लिये खाने की आदतों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। यदि कोई बेहद अम्लीय भोजन खाता है तो दांतों के ऊपर मौजूद इनेमल की परत को नुकसान पहुंचता है। ऐसा करने से बचें।

अधिक मीठा है खतरनाक
यहां तक की अधिक मीठे का सेवन जैसे डोनट्स, कैंडीज और अन्य मीठी चीजें मौखिक स्वच्छता को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे शरीर की क्रियाएं प्रभावित होती हैं। इससे बचें क्योंकि ये आपके दातों में सबसे ज्यादा गंदगी फैलाता है।

क्या खाएं और क्या नहीं
आपको बता दें कि दातों को स्वस्थ रखने के लिए आपको हानिकारक स्नैक्स और कैंडीज की बजाये हमें फल, दही या चीज का सेवन करना चाहिये। मीठा स्वाद पाने के लिये बिना शूगर वाली गम को चबाने का प्रयास करें। ऐसा आप सावधानी बरत सकते है।

डॉक्टर को दिखाते रहें
अगर आप अपने दातों को स्वस्थ रखना चाहते है और गंदगी से बचना चाहते है तो आपको हमेशा अपने दांतो को चिकित्सक को दिखाते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर से बीमीरियां गायब रहेगी। दातों की सफाई आपके लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है।

आसान होता है इलाज
अगर आपके दांतो में दर्द रहता है तो आप इसे हल्के में ना लें क्योंकि ऐसा करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। अगर आप समय समय पर चिकित्सक को अपने दांत दिखाते रहेंगो तो हर तरह की समस्याओं से दूर रहेगें।



Click it and Unblock the Notifications
