Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दिल्ली के टैटू आर्टिस्ट ने बनवाया आंखों में टैटू, आप ऐसा करने से पहले जान लें उससे जुड़े खतरे
दिल्ली के रहने वाले करन सिंह इस समय न्यूज की सुर्खियाँ बन चुके हैं क्योंकि वह ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्होंने अपनी आँखों में टैटू बनवाया है। 28 वर्षीय टैटू आर्टिस्ट करन सिंह ने बातचीत में बताया कि वह इसे बनवाना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया।
उन्होंने कहा की वह एक टैटू आर्टिस्ट हैं और उनकी आँखे उनके लिए बहुत मायने रखती हैं फिर भी उन्होंने यह काम किया क्योंकि वह इसे करना चाहते थे।
उन्होंने यह भी कहा वह जानते थे कि इससे उनकी आँखे खराब हो सकती हैं फिर भी इस चीज को किसी भी कीमत पर करना चाहते थे और उन्होंने इसे किया।
ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब कनाडा की एक मशहूर मॉडल कैट गैलिंगर ख़बरों में आयीं थी जब उन्होंने अपनी आँखों को पर्पल करवाने के लिए टैटू बनवाया था लेकिन उनका यह टैटू गलत तरीके से बना जिसकी वजह से उनकी आँखे खराब हो गयीं और उनकी आँखों से पर्पल रंग का पानी बाहर गिरने लगा।

इस समय कैट लोगों को जागरूक कर रहीं हैं की टैटू को बनवाते समय किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। आँखों में टैटू बनवाने के लिए इंजेक्शन के जरिये आँखों में कलर लगाया जाता है।
इसमें इंजेक्शन द्वारा आँखों के सफ़ेद भाग को कलर किया जाता है। टैटू बनवाना एक शानदार लुक देता है लेकिन इसके लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इससे जुड़ी ऐसी कुछ बातों को जान लें।
आँखों में टैटू बनाने के लिए कुछ टैटू आर्टिस्ट अपने हाथों का इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए वो कम से कम 40 बार अपनी उंगली आँखों में डालते है ताकि आँखों में कलर किया जा सके। ऐसा करने से बहुत दर्द होगा और आँखों के लिए रिस्क भी होगा।
हाथों से आँखों में टैटू बनाने से होने वाली दिक्कत को देखते हुए एक हाइपोडेर्मिक सुई का इस्तेमाल किया गया जोकि एक छोटा सा सुधार था इसके लिए। अगर इसमें थोड़ी सी भी गलती हुई तो आँखे हमेशा के लिए खराब हो सकती हैं।
कनाडियन मॉडल कैट गैलिंगर ने बताया कि उनकी आँखों में टैटू बनाने के लिए जो इंक इस्तेमाल की गई थी वो गलत थी यानी गलत तरीके से डाली गई थी। लेकिन उसके बाद गैलिंगर ने बताया कि आई ड्रॉप और स्टेरॉयड का इस्तेमाल करने से उनकी आँखे अब अपने सामान्य स्थिति में आ चुकी हैं।
मशहूर टैटू आर्टिस्ट विकास मलानी ने बातचीत में बताया कि आँखों में इंक की वजह से किसी तरह कि कोई दिक्कत ना हो इसके लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए और साथ ही साथ आँखों को लगातार हफ्ते में एक बार ठन्डे पानी से जरुर धोना चाहिए। वह यह भी सलाह देते हैं कि आँखों को गर्मी से बचाएं और कोशिश करें की धूप में ज्यादा ना निकलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
