Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
दिवाली स्पेशल: पटाखे फोड़ते समय अपने आस-पास जरुर रखें ये 5 चीज़ें
दीपावली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसमें लोग जरूर आतिशबाजी करते हैं। आतिशबाजी के कारण कई बार लोंगो को नुकसान तो होता ही है साथ में उनकी जान पर भी बन आती है। पटाखे से झुलसने जख्मी होने की खबर हर साल आती है।
अभी पिछले साल खबर आई थी कि कुल 200 लोग दीपावली का त्योहार मनाते वक्त बुरी तरह से जल गए हैं। इसलिये आप को पटाखे तथा फूलझड़ी छोड़ते वक्त हमेशा सावधानी बरतनी चाहिये। पटाखों से काफी मात्रा में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण होता है। हृदय और दमा के रोगियों के लिए पटाखे खतरनाक साबित हो सकते हैं।
यदि आप दमा के मरीज़ हैं तो पटाखे से दूर रहें नहीं तो आपका दम घुट सकता है और अगर आप इससे दूरी नहीं बना सकते हैं तो अपने पास हमेशा इंहेलर रखें।

पटाखे फोड़ने की जगह पर दो - तीन बाल्टी पानी भी जरुर भर के रखें। जितना हो सके खुद और अपने बच्चों को पटाखों से बचाएं और कोई भी बड़ी दुर्घटना होने पर तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं।
दिवाली की रात को यादगार बनाने के लिये और दुर्घटना ना घटे इसके लिये आपको अपने आस पास कई ऐसी सारी चीजे रखनी होंगी, जो आपके मूसीबत के समय काम आ सके।

खुद के पास इंहेलर रखें
यदि आपको अस्थमा है तो खुद के पास याद से इंहेलर जरुर रख लें। जिससे यह सांस फूलते वक्त आपके काम आ सके। वैसे तो अस्थमा के पेशंट को पटाखों और धुंए से दूर ही रहना चाहिये।
कानों को बचा कर रखें
जब पटाखे फोड़ना शुरु करें, तब कान पर उनकी आवाजों से जोर ना पड़े इसके लिये इयर मफ्स, इयर प्लग या कॉटन बॉल्स लगाएं। बुजुर्गों, बीमार और बच्चों क कान में रूई डाल कर रखें।
एंटीसेप्टिक और मेडिकल की चीज़े पास रखें
दिवाली की रात जब पटाखे छोड़ना शुरु करे तब अपने पास एंटीसेप्टिक दवाइयों के साथ साथ मेडिकल की जरुरी चीजें रखें, जिससे कोई इमर्जेंसी आए तो आप घबराएं नहीं। प्रदूषण और धुंए से अपने चेहरे को बचाने के लिये फेस मास्क लगाना ना भूलें।
पानी
इस बात की हमेशा कोशिश करें कि पटाखे छुड़ाते वक्त आपके पास पानी जरुर मौजूद हो, जिससे कोई दुर्घटना हो तो आप या आपके परिवार का सदस्य बच सके। जलने पर तुरंत ही एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं जिससे दर्द और जलन से आपको तुरंत आराम मिल सके।
कंबल
कोशिश करें कि आपके पास एक मोटा कंबल साथ में हो, जिससे अगर किसी को पटाखे जलाते वक्त आग लग जाए तो उसे कंबल से ढंक कर बचा लिया जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
