Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
गर्दन और पीठ पर निकलने वाले गांठ को हटाने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीके
कई लोगों के गर्दन, पीठ या कान के पीछे एक गांठ बन जाती है जिसमें दर्द नहीं होता है इसे एपिडरमाइड सिस्ट के नाम से जाना जाता है।
यह गांठ की समस्या किसी को भी कभी भी हो सकती है। इन सिस्ट को सेबेसियस सिस्ट भी कहा जाता है।
इसमें दर्द न होने की वजह से कई लोग इसे हटवाते भी नहीं हैं वैसे इसे हटाने के कई तरीके मौजूद हैं।

अगर आप इसे हटाने के लिए सर्जरी के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ नेचुरल तरीके भी अपना लेने चाहिये। अधिकतर मामलों में इन्हें नेचुरल तरीके से ठीक किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको सिस्ट हटाने के कुछ ख़ास तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

सेब का सिरका :
इस सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो सिस्ट को हटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये इन्फेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। इसके लिए गांठ वाली जगह पर सेब का सिरका लगायें और फिर पट्टी बाँध लें। कुछ दिनों तक ऐसा रोजाना करने से गांठ खत्म हो जाती है।

डेंनडेलियन :
एक चम्मच डेंनडेलियन को पानी में डालकर कम से कम 45 मिनट तक उबालें और फिर इस पानी को छानकर अलग कर लें। इसे दिन में चार बार पिएं और लगातार अगले 10 दिनों तक इसका सेवन करें। आप चाहे तो इस मिश्रण को सीधे सिस्ट पर भी लगा सकते हैं।

एप्सोम साल्ट :
इन्फेक्टेड स्किन को ठीक करने में एप्सोम साल्ट बहुत ही मददगार है। अपने बाथटब में इस नमक को मिलाएं और उसमें कुछ देर तक बैठे रहें। इससे सिस्ट की सूजन कम होती है और दर्द से आराम मिलता है।

एलोवेरा :
आप सिस्ट पर सीधे एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसे लगाने से कुछ ही दिनों में गांठ ठीक होने लगती है। इसके अलावा आप चाहे तो एलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

दूध :
सिस्ट को हटाने में दूध भी बहुत मददगार है। दूध में टी बैग को भिगोयें और फिर इस टी बैग को सीधे गांठ वाली जगह पर रखें। इसे उस जगह पर पूरी रात रखा रहने दें और जब तक गांठ हट ना जाए तब तक ये प्रक्रिया जारी रखें।

शहद :
केला, शहद और वीटग्रास को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को सीधे सिस्ट पर लगायें और किसी साफ़ कपडें से ढंक दें। इसे पूरी रात ऐसे ही लगा रहने दें और जब तक सिस्ट हट न जाए इसे रोजाना रात को लगायें।

कैस्टर ऑयल :
कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से गांठ को बहुत तेजी से खत्म किया जा सकता है। इस तेल को सीधे गांठ पर लगायें और उसे किसी साफ़ कपडे से ढंक दें। एक रात में ही सिस्ट का साइज़ काफी कम हो जाता है। गर्दन, पीठ या कान के पीछे होने वाले गांठो को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications