Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सुबह सोकर उठने पर इन कारणों की वजह से होता है सिरदर्द

सुबह नींद पूरी होने के बाद जब आप उठते हैं तो एकदम फ्रेश महसूस करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो सुबह उठते हैं तो उनके सिर में तेज दर्द होता रहता है।
सिरदर्द के साथ सुबह सुबह उठना अपने आप में एक गंभीर समस्या है क्योंकि ऐसे में आप दिन भर में कोई भी काम ठीक से नहीं कर पायेंगे।

सुबह उठते समय ही सिरदर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से भी यह समस्या हो सकती है।
इस आर्टिकल में हम आपको सुबह सिरदर्द होने के कुछ मुख्य कारणों के बारे में बता रहे हैं।

ब्लड शुगर में गिरावट :
रात भर जब आप सोते हैं तो उस समय कुछ भी खाना शरीर में ना जाने की वजह से शरीर का ब्लड शुगर लेवल तो कम रहता ही है और इस वजह से सिर में दर्द होने लगता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो सिरदर्द की सम्भावना काफी बढ़ जाती है।

सोने का गलत तरीका :
रात में अगर आप गलत तरीके से सोते हैं या तकिये को ज्यादा उंचाई पर रखकर सोते हैं तो इस वजह से भी सुबह उठते समय सिर में दर्द होने लगता है।

नींद से जुड़ी बीमारियां :
कई लोग स्लीप एपेनिया जैसी नींद से जुड़ी बीमारियों के मरीज होते हैं। यह बीमारी रोजाना गलत टाइम पर सोने और उठने के कारण होती है और इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को भी सुबह उठते समय तेज सिरदर्द होने लगता है।

दांत पीसने की आदत :
कई लोगों को दांत पीसने की आदत होती है और इस गलत आदत की वजह से कंधे, गर्दन और सिर के अंदुरुनी हिस्से हिल जाते हैं जिस वजह से सुबह सोकर उठने पर आपको सिर में तेज दर्द होने लगता है।

दवाइयों का अधिक इस्तेमाल :
अगर आप अक्सर शरीर में थोडा दर्द होने पर भी पेनकिलर खाने लगते हैं तो कई बार इन दवाइयों की वजह से भी सुबह उठने पर सिर में दर्द होने लगता है।

जंक फ़ूड :
बहुत अधिक मात्रा में पैक्ड और जंक फ़ूड खाने की गलत आदत भी सिरदर्द का कारण बन सकती है। इसलिए इन चीजों का कम सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
