Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेट का अल्सर है तो अपनाएं इन डाइट टिप्स को
आज इस लेख में हम पेट के अल्सर के रोगियों के लिए आहार से संबंधित कुछ सुझाव देंगे जैसे उन्हें कौन से पदार्थ खाने चाहिए और पेट के अल्सर से बचने के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
पेट के अल्सर को पेप्टिक अल्सर भी कहा जाता है जो बहुत अधिक पीड़ादायक होता है। पेट ले अल्सर से बचने के लिए खाद्य पदार्थों का ध्यानपूर्वक सेवन करना और उचित आहार को अपनाना बहुत आवश्यक है।
तो आज इस लेख में हम पेट के अल्सर के रोगियों के लिए आहार से संबंधित कुछ सुझाव देंगे जैसे उन्हें कौन से पदार्थ खाने चाहिए और पेट के अल्सर से बचने के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आपको इस इलाज जल्द से जल्द कर लेना चाहिए क्योंकि यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो यह पेट के कैंसर में बदल सकता है। आइये देखें:

1. लहसुन:
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाते हैं और पेट के अल्सर को जल्दी ठीक करते हैं। सब्जियां पकाते समय उनमें कटा हुआ लहसुन डालकर इसका सेवन किया जा सकता है।

2. सेब:
यदि आप पेट के अल्सर से पीड़ित हैं तो तो एक अन्य पदार्थ जो आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए वह है सेब। सेब में फाइबर और फ्लेवोनाइड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं।

3. ग्रीन टी:
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह पेट का अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने में सहायक है। प्रतिदिन दो कप ग्रीन टी पीयें।

4. दही:
दही में प्रोबायोटिक गुण पाए जाते हैं। यह अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक है। इसके अलावा यदि आप पेट के अल्सर के लिए एंटीबायोटिक्स का सेवन कर रहे हैं तो दही आपको एंटीबायोटिक्स के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से बचाता है।

5. क्रैनबेरीज़:
पेट के अल्सर से पीड़ित लोगों को एक गिलास क्रैनबेरी जूस पीना चाहिए या इस फल का सेवन करना चाहिए। यह पेट के अल्सर को बढ़ने से रोकता है।

6. मसालेदार खाना न खाएं:
यदि आप पेट के अल्सर से पीड़ित हैं तो मसालेदार खाना बिलकुल न खाएं। इससे पेट में जलन होती है और इसका प्रभाव अल्सर पर पड़ता है।

7. मटन न खाएं:
मीट, विशेष रूप से मटन में फैट और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो पचने में बहुत अधिक समय लेता है। इस प्रक्रिया में बहुत अधिक एसिड बनता है जो पेट में जलन पैदा करता है।

8. खट्टे फल न खाएं:
खट्टे फल पेट में एसिडिटी को बढ़ाते हैं और पेट के अल्सर में जलन को बढ़ाते हैं। अल्सर के रोगियों को खट्टे फल जैसे संतरे, नीबू और अंगूर नहीं खाने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
