Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
यूरिन इंफेक्शन से हो जाए तो आपको क्या खाना है और क्या नहीं जानिए
आपको अगर पेशाब करने में जलन होती है तो आपको बता दें कि ये यूरिन इंफेक्शन के लक्षण होते है। यूरिनरी ट्रेक्ट इन्फेक्शन (UTI) यानि यूरिन इन्फेक्शन, पेशाब में जलन या पीडा एवं गुर्दे संबंधी अनेक रोगों के कारणों से पेशाब में जलन पीड़ा होती है।
तुरंत उपचार न किया जाए तो जलन बहुत कष्टकारी होती जाती है। यूरिन इन्फेक्शन होने के कारणों में मुख्य रूप से सुजाक, मूत्राशय की जलन, पेशाब नली में यूरेथ्रा की सूजन, जरायु की विकृति, मधुमेह, मूत्राशय में पथरी, मूत्राशय में क्षय रोग के कारण गांठे बनना, गर्मी के मौसम में पानी न पीना, मूत्राशय का संक्रमण, मूत्र के वेग को रोककर रखना आदि होते हैं।

एक बार प्रवेश लेने के बाद इन जीवाणुओं की संख्या बढ़ने लगती है जो भविष्य के लिए काफी घातक सिद्ध होते हैं। आज हम आपको बताएंगे ज्यादा लंबे समय यूरीन रोकने से और क्या-क्या परेशानियां होने का खतरा रहता है।
अगर आपको ये समस्या हा जाए तो आपको खानपान में थोड़ा ध्यान देना पड़ता है। आज आपको बताएंगे कि आपको इस समस्या में क्या खाना है और क्या नहीं।
इन चीजों का करें सेवन

पेठा और आंवले का मुरब्बा
आपको अगर ये समस्या हो जाए तो ध्यान रखना है कि आपको पेठा या आंवले का मुरब्बा सुबह-शाम नियमित रूप से खाना है। इससे आपको जल्दी ही इस समस्या से आराम मिल जाएगा।

इन फलो को खाएं
इस समस्या से बचने के लिए आपको फलों में तरबूज, सेब, अनार, संतरा, मौसमी, आंवला, फालसा आदि रसीले व ठंडी तासीर वाले फलों का सेवन करें। ये फल आपके शरीर से इस इंफेक्शन को निकालने में मदद करते है।

कच्चे दूध की लस्सी
आपको अगर ये समस्या हो जाए तो आपको कच्चे दूध की लस्सी में छोटी इलाइची का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम पीना है। इससे आपको जल्दी ही इस समस्या से आराम मिल जाएगा।

ये रस पिए
अगर आपको यूरिन इंफेक्शन की समस्या है तो आपको इसके लिए गाजर, गन्ने का रस, कच्चे नारियल का पानी, छाछ बार-बार सेवन करें। ये आपको लिए बेहद फायदेमंद है।
ये ना खाएं

चीनी वाली चीजें
आपको ध्यान रखना है कि आपको चीनी से बनी किसी भी चीज का इस समय सेवन नहीं करना है। मीठे से बने बदार्थ मूत्र के रास्ते में बैक्टीरिया को ब्रीडिंग करने की सहूलियत देते हैं। इसलिए यूरिन इन्फेक्शन के दौरान केक, कुकीज, कार्बोनेटेड ड्रिक और अन्य चीनी से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

कॉफी भी ना पिएं
आपके लिए यूरिन इंफेक्शन की समस्या काफी घातक हो सकती है इसलिए आपको कॉफी का भी त्याग कर दें कॉफी में मौजूद कैफीन मूत्राशय को चिढ़ाने और बेचैन करने का काम करती है यानी यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में कॉफी का सेवन समस्या को और बढ़ा देगा। इसकी जगह हर्बल टी का इस्तेमाल करें। ये आपको सेहत के लिए काफी अच्छी है।

शराब का त्याग करें
वैसे तो आपके लिए शराब किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होती है। अगर आपको यूरिन की समस्या है तो आपको इसके लिए शराब को पूरी तरह से छोड़ना होगा क्योंकि शराब पेशाब पर बहुत असर डालती है जो कि आपके लिए खतरनाक है।



Click it and Unblock the Notifications