Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
कॉपर ब्रेसलेट पहनने से होते हैं ये कमाल के फायदे
हालांकि कॉपर ब्रेसलेट पहनने से होने वाले फायदों के वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मौजूद हैं लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है कि इससे कई तरह के फायदे हैं।
अपने देश में तांबे का कड़ा पहनने का बहुत क्रेज है। पुरुष और महिलायें बहुत शौक से इस कड़े को पहनते हैं। आपको शायद यह पता नहीं कि कॉपर का कोई भी आभूषण पहनने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं इसलिए सदियों पहले से ही लोग तांबे के आभूषण का इस्तेमाल करते रहे हैं।
हाँ इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि अगर आपको कॉपर से एलर्जी है तो इसे ना पहनें। हालांकि कॉपर ब्रेसलेट पहनने से होने वाले फायदों के वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मौजूद हैं लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है कि इससे कई तरह के फायदे हैं।

#1
तांबे का कड़ा या ब्रेसलेट पहनने से शरीर के जोड़ों की जकड़न दूर होती है। इसलिए अगर आप गठिया या जोड़ो से जुड़ी किसी और समस्या से परेशान हैं तो कॉपर ब्रेसलेट ज़रूर पहनें। हाथ में पहनने वाली चीज से जोड़ों की जकड़न कैसे दूर हो जाती है यह अभी तक रहस्य ही है। ऐसा माना जाता है कि आर्थराइटिस के मरीजों को यह कड़ा ज़रूर पहनना चाहिए।

#2
कॉपर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ऐसा माना जाता है कि इसके आभूषण पहनने से जोड़ों में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। उम्र बढ़ने के साथ ही घुटनों में दर्द होना एक आम समस्या है ऐसे में कॉपर ब्रेसलेट पहनने से आपको राहत मिल सकती है।

#3
एक शोध के अनुसार कॉपर ब्रेसलेट बनाते समय उसमें जिंक और आयरन जैसे माइक्रो मिनरल्स भी मिलाये जाते हैं जो कि हाथ में पहनने पर पसीने के साथ घुलकर शरीर के अंदर अवशोषित हो जाते हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को आयरन या जिंक की कमी है तो उसे कॉपर ब्रेसलेट ज़रूर पहननें चाहिए।

#4
कुछ सूत्रों का कहना है कि कॉपर ब्रेसलेट सप्लीमेंट से भी ज्यादा बेहतर तरीके से असर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मोजूद माइक्रो मिनरल पसीने के साथ घुलकर सीधे ब्लड में मिल जाते हैं जिससे ये बहुत जल्दी असर करते हैं। इसलिए आप भी इन ब्रेसलेट को ज़रूर पहनें।

#5
कॉपर की कमी से एओर्टिक ऐन्यरिज़म (aortic aneurysms) नामक बीमारी हो जाती है साथ ही इसकी कमी से शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जिससे दिल के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आप अपने दिल को लम्बे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं और इन बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो कॉपर ब्रेसलेट ज़रूर पहनें।

#6
इसके अलावा भी कॉपर के कई और फायदे हैं। यह बाक़ी अन्य मेटल के टॉक्सिक इफ़ेक्ट को कम करता है और हीमोग्लोबिन बनाने वाले एंजाइम की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।

#7
कॉपर में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है और ऐसा मानना है कि इसके आभूषण पहनने से बढती उम्र का असर कम होता है। वैसे देखा जाये तो इसे पहनने से आपका लुक भी बेहतर नज़र आता है।



Click it and Unblock the Notifications
