Latest Updates
-
World Youth Skills Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व युवा कौशल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
28 दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, 2 मिनट 18 सेंकड के लिए छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा ये नजारा -
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट
ऑफिस में काम करने वाले लोग, ऐसे रह सकते है हमेशा स्वस्थ

आजकल का सारा काम सिर्फ कंप्यूटर पर ही निर्भर होकर रह गया है। आपको ये तो पता ही होगा की इस समय लोग दिन भर कुर्सियों में बैठकर काम करते है जो कि सेहत के लिए सही नहीं होता है। अगर आप भी दिन भर ऑफिस में काम करते है तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए।
एक दिन में अधिकतर समय तक एक ही स्थिति में बैठने से रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों की दक्षता कम हो जाती है। कंप्यूटर पर काम करते समय या डेस्क पर अधिक समय तक बैठने पर पीठ का तनाव आ जाता है जिससे आपकी गतिविधियां प्रतिबंधित होने लगती है।
एक बार एक पीठ की समस्या शुरू हो जाती है तो आमतौर पर यह जीवन भर रहती है। आज आपको कुछ बातें बताएंगे जो आपतके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
आपको कुछ बातों का ऑफिस के दौरान ध्यान रखना है। इससे आपकी सेहत सही रहेगी। आइए जानते है इन बातों के बारे में...

आपकी कुर्सी अच्छी हो
आपकी कुर्सी जिसपर आप बैठकर काम करते है वो आपके लिए महत्वपूर्ण होती है। आपको ध्यान देना है कि आप हमेशा अच्छी कुर्सी ही चुने। आपको बता दें कि आपकी कुर्सी आपकी पीठ के लिए फायदे और नुकसान दोनो ही कर सकती है। आपको इसका ध्यान रखना है।

अधिक लचीली कुर्सी से बचें
आपको अधिक लचीली कुर्सी से बचना है। ये आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है। आपको प्लास्टिक की कुर्सियों से भी दूर रहना है। ये सेहत के लिए अच्छी साबित नहीं होती है। आप हमेशा एर्गोनॉमिक चेयर का इस्तेमाल करें।

मांसपेशियों में खिंचाव दे
आपको बता दें कि आप दिनभर एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते है तो आपको सतर्क होन की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी मांसपेसियों में खिंचाव लाना भी बहुत जरूरी है। इससे आपको बचना है।

30 मिनट बाद करें ये
आपको सुबह से लेकर ऑफिस खतम होने तक लगातार कुर्सी पर नहीं बैठना है ये आपके लिए खतरनाक है। आपको हर 30 मिनट में अपनी कुर्सी से खड़े होकर अपने बैक को आराम देना है। अपनी पीठ और कूल्हो को स्ट्रेच करना भूलें।

ब्रेक लेना है जरूरी
आपको दिन एक जगह बैठ के काम करना भारी पड़ सकता है। इसलिए आपको हर घंटे के बाद 2 मिनट के लिए आप सिट से उठ कर पानी पीने या टॉयलेट रूम तक की सैर कर सकते है। या फिर आप किसी से खड़े होकर बात कर सकते है।

पेडोमीटर रखे पास
आपको अपने पास एक पैडोमीटर रखकर दिनभर उठाए गए कदमों को गिनना चाहिए। आपको बाइक छोड़कर पैदल चलना चाहिए। एक आदमी को रोजाना करीब 1 हजार कदम पैदल चलना चाहिए।

सीढियों से जाएं
आप जब ऑफिस जाते है तो आपको सीढ़ियों से ही जाना है ध्यान रहे कि आपको लिफ्ट से बचना है।इसी बहाने आप पैदल भी चल लेगे जो आपके लिए सही भी है।

अच्छा खाना खाएं
जब आप ऑफिस में होते है तो आप अक्सर बाहर से खाते है। आपको ये ध्यान रखना है कि आपको हमेशा स्वस्थ खाना खाना है। हो सके तो आप अपना खाना घर से लेकर आएं।

ज्यादा चाय ना पिएं
आपको ऑफिस में ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना है क्योंकि चाय आपके सेहत के लिए सही नहीं होती है। आप बैठकर काम करते है तो ये आपके पेट को बिगाड़ सकती है। इससे बचें।



Click it and Unblock the Notifications