Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
नए कपड़ों को पहनने से पहले क्यूं धोना चाहिये इन्हें?
स्वच्छता की दृष्टि से इसे पहनने से पहले धोना अच्छी आदत है। हालाँकि बहुत से लोग इस बात को नहीं मानते, अत: यहाँ कुछ विशिष्ट कारण बताये गए हैं कि नए कपड़ों को पहनने से पहले धोना क्यों ज़रूरी है।
मैं स्वयं और अपने बच्चे को भी नए कपड़े धोकर पहनाती हूं। हालाँकि मैंने देखा है कि बहुत से लोगों को बिना धोये नए कपड़े पहनने में कोई खराबी नहीं लगती।
परन्तु नए कपड़ों को पहनने से पहले धोना चाहिए क्योंकि विक्रेता के पास आने से पहले यह कपड़ा कई प्रक्रियाओं से होकर गुज़रता है, उसके बाद यह कई जगहों पर जाता है, और इसकी पैकिंग में भी कई लोगों के हाथ लगते हैं।
अत: स्वच्छता की दृष्टि से इसे पहनने से पहले धोना अच्छी आदत है। हालाँकि बहुत से लोग इस बात को नहीं मानते, अत: यहाँ कुछ विशिष्ट कारण बताये गए हैं कि नए कपड़ों को पहनने से पहले धोना क्यों ज़रूरी है।

1. दुकान में बहुत से लोग इसे पहन कर देखते हैं: आपको पता भी नहीं होगा है कि दुकान में कितने लोगों ने इस कपडे को पहनकर देखा होगा। बहुत से लोग, पसीने से तर बतर, गंदे लोग (कभी कभी)। कभी कभी ऐसे लोगों ने भी इसे पहनकर देखा होगा जिन्हें त्वचा से संबंधित कोई समस्या जैसे जूं आदि की समस्या हो।

2. रंगों में मिलाए जाने वाले केमिकल्स के कारण खुजली हो सकती है: कपड़ों में कितने रंगों का उपयोग किया गया इसका आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा। प्राकृतिक फाइबर्स में रंग नहीं पाए जाते, अत: इन्हें अच्छा रंग देने के लिए इन्हें रंगना पड़ता है। कपड़ों को रंग करने के लिए जिन रंगों का उपयोग किया जाता है वे अज़ो टेक्सटाइल रंग होते हैं। कपडा जितना रंगबिरंगा होगा उसमें उतने ही अधिक डाई का प्रयोग हुआ होगा। अज़ो डाई त्वचा में खुजली पैदा करने के लिए जाने जाते हैं जिसके कारण त्वचा संबंधी रोग औए स्किन एलर्जी होती हैं। जब आप कपड़ा धोते हैं तो अतिरिक्त रंग निकल जाता है।

3. कपड़ों को सिलवटों से दूर रखने के लिए इसे बहुत अधिक स्टार्च किया जाता है: दुकान में कई लोग कपड़ों को पहनकर देखते हैं, जिसके कारण इनमें सिलवटें पड़ने का खतरा रहता है। इसे रोकने के लिए अधिकाँश कपड़ों को बहुत अधिक स्टार्च करके रखा जाता है। जी हाँ, हम घर पर भी कपड़ों को स्टार्च करते हैं परंतु स्टार्च की मात्रा उतनी नहीं होती जितनी कि निर्माता उपयोग में लाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications