Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जिन लोंगो की हथेली से खाल उधड़ रही है वो जरूर अपनाएं ये 10 उपचार
यदि आपकी उंगलियों या फिर हथेलियों से खाल निकल रही है, तो परेशान ना हों क्योंकि यह दौर हर किसी की जिंदगी में एक ना एक बार जरुर आता है। लेकिन आपको जान कर खुशी होगी कि इसका इलाज आपको घर बैठे ही मिल जाएगा। जी हां, हमारे घरों में ऐसी अनेको चीज़ें हैं, जो आपकी उंगलियों की खाल को उधड़ने से बचा सकती हैं।
ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से आपकी उंगलियों से स्किन पील होनी शुरु होती है। कुछ कारणों में रूखी त्वचा, सन बर्न, एक्जिमा, सिरोसिस, ठंड लगना, बार बार हाथों को धोना, कठोर कैमिकल का यूज़, एलर्जी, विटामिन की कमी या फिर अन्य अलग-अलग कारण।
यदि नाखून के आस पास की त्वचा छिल रही है तो वह कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती है। लेकिन अगर इससे आपको दर्द या तकलीफ हो रही है तो आप कुछ प्राकृतिक उपचार भी कर सकते हैं। आइये जानते हैंकुछ ऐसे ही घरेलू उपचारो के बारे में...

गरम पानी में सिकाई
जिन्हें स्किन की यह समस्या है उनके लिये गरम पानी एक अच्छा उपाय है। अपने हाथों को गरम पानी में कम से कम 10 मिनट के लिये रोज भिगोएं। इससे उंगलियों की स्किन पतली हो जाएगी और रूखी त्वचा अपने आप ही झड़ जाएगी।

मेवे का सेवन करें
हमारे शरीर के लिये अच्छा वसा काफी जरुरी है। अगर इसे आपने उचित मात्रा में नहीं खाया तो यह आपकी हेल्थ पर भारी पड़ सकता है। अच्छा होगा कि आप अपने आहार में नट्स शामिल करें जिससे आपके शरीर में ओमेगा 3 और फैटी एसिड की मात्रा बढ़े। इसको खाने से रूखी त्वचा का छिलना कम होता है और स्किन में नमी बनी रहती है।

मॉइस्चराइजिंग
दिनभर हाथों को पानी में भिगोने से हाथ रूखे और कडे हो जाते हैं, जिस पर मॉइस्चराइजर लगाना ही चाहिये। अगर आपके हाथों की खाल उधड़ रही है तो आपको हर बार हाथों को धोने के बाद तेल या मॉइस्चराइजर से अपने हाथों को मालिश करनी चाहिये।

शहद और नींबू का रस
थोड़े से गरम पानी में शहद और नींबू का रस मिलाएं और हाथों को उसमें डुबाएं। हाथो को पोंछ कर उसमे एक अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं। या फिर आप विटामिन ई तेल भी लगा सगती हैं।

प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं
अपना मैटाबॉलिज्म बढााने के लिये अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करें। प्रोटीन, आपके सेल और टिशू को बढाने में मदद करेगा। साथ ही जो त्वचा फट रही है उसे दुबारा रिपेयर करेगा। प्रोटीन पाने के लिये आप अंडे, मीट, मछली और दाल आदि का सेवन कर सकती हैं।

खीरा इस्तमाल करें
खीरा, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा है जो आपकी स्किन को तुरंत हील करता है। इसमें पाई गई प्राकृतिक नमी आपकी स्किन की परेशानी को तुरंत ही ठीक करेगी। इसकेलिये एक ताजा खीराा काटें और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं जिससे जूस स्किन में समा जाए। आप चाहें तो खीरे को घिस कर हाथों में लगा कर 30 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में हल्के गरम पानी से हाथों को धो लें।

ओट्स
ओट्स भी खाल उतरी उंगली के उपचार का एक बेहतरीन तरीका है। पानी में ओट्स का पाउडर मिला लें और इसमें अपने हाथ को 10 मिनट तक डुबाकर रखें। अब हाथों को धोकर सुखा लें और इसपर मॉइस्चराइजर लगाएं।

दूध का इस्तेमाल करें
त्वचा को नम रखने में दूध काफी प्रभावी होता है। अपनी उंगली पर रूई की मदद से दूध लगाएं या दूध में कुछ देर तक अपने हाथ डुबाकर रखें। सोने से पहले हर रोज ऐसा करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

पानी पिएं
जब बात उंगलियों के खाल के उधड़ने की आए तो आपको ढेर सारा पानी पीना शुरु कर देना चाहिये। उगलियों की खाल छिलना डिहाइड्रेशन का संकेत भी होता है। पानी पीने से आपका सिस्टम हाइड्रेट होता है और शरीर से गंदगी भी बाहर निकलती है।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में ओमेगा 3 और अन्य फैटी एसिड होते हैं जो कि हमारी स्किन के लिये काफी कार्यगर हैं। हमारी रूखी त्वचा के लिये ऑलिव ऑइल एक बहुत ही अच्छा मॉइस्चराइजर है। अपनी उंगलियों को गुनगुने तेल में डुबाएं जिससे वह अंदर तक नम हों। इसमें बहुत ज्यादा विटामिन ई होता है जो कि आपकी स्किन को हील करने में मददगार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
