Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एड़ियों में दर्द है तो आराम पाने के लिए आजमायें ये ख़ास घरेलू उपाय
अगर कुछ भी काम करने या थोड़ी दूर टहलने पर ही आपके एड़ियों में दर्द होने लगता है तो समझ लें कि समस्या गंभीर है।
ऐसे अधिकतर मामलों में या तो शरीर में कैल्शियम की कमी होती है या फिर जो लोग गलत साइज़ के जूते पहनते हैं उन्हें ये दिक्कत होती है।
इसके अलावा भी अगर आपको घंटों एक ही जगह खड़ा रहना पड़ता है तो इस वजह से भी एड़ियों में दिक्कत होना स्वाभाविक है। हाई हील चप्पलें पहनने के कारण या गलत ढंग से चलने के कारण भी इनमें दर्द होने लगता है।
ऐसे में ज़रूरी नहीं है कि आप हर बार दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर दवाइयां खाएं बल्कि कुछ घरेलू उपायों से भी आप इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं।

मसाज :
जब भी पैरों या एड़ियों में दर्द हो तो सबसे पहले उनकी उंगलियों से मसाज करें। उंगलियों की मदद से एक तरफ से दबाना शुरू करें और आगे की तरफ जायें। काफ मसल्स और एडियाँ दोनों की मसाज करें। इसे रोजाना 5-10 मिनट तक करें।

हॉट एंड कोल्ड ट्रीटमेंट :
अगर प्लैंटर फेसैटिस की वजह से एड़ियों में दर्द हो रहा है तो गर्म और ठंडे पानी की मदद से होने वाले ट्रीटमेंट का सहारा लें। एक बर्तन में ठंडा पानी रखें और दूसरे में गर्म पानी। इसके बाद अपनी एड़ियों को 10 सेकंड तक ठंडे पानी में डुबोये रखें और फिर इसे गर्म पानी में डुबों दें। इसे कम से कम 10 बार दोहरायें।

बर्फ :
आइस क्यूब लें और यूज़ कपड़े में लपेट लें। इसके बाद उस कपडे से अपनी एड़ियों की मसाज करें। इसे कम से कम 5 मिनट तक करें आराम मिलेगा।

आराम करें :
एड़ियों से दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप पीठ के बल लेट जायें और कुछ देर के लिए सो जायें। सोने से दर्द काफी कम हो जाता है।

स्ट्रेचिंग :
अपने पैरों के अंगूठो के बल खड़े हो जायें और पांव की स्ट्रेचिंग करें। इससे पैरों की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसे कम से कम 10 मिनट तक करें।

तेल का इस्तेमाल :
कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल भी होते हैं जिनके इस्तेमाल से दर्द से आराम मिलता है। इसके लिए आप पेपरमिंट ऑयल और रोजमेरी ऑयल को नारियल तेल के साथ मिलाकर पैरों की मालिश करें। इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

डॉक्टर के पास जायें :
अगर ऊपर बताये हुए कोई भी टिप्स काम नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में आप बिना डेरी किये हुए डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications
