Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
पहले मासिक-धर्म के लिए कैसे करें खुद को तैयार
लड़कियों को जब पहला पीरियड यानी मासिक धर्म शुरु होता है, तो उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं होती। यदि आप एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की हैं और पहले मासिक धर्म के बारे में जानना चाहती हैं।
जब लड़कियां जवानी की दहलीज़ पर कदम रखती हैं, तो उनके शरीर में कई जरुरी बदलाव होते हैं। जिसमें से उनका पहला मासिक-धर्म शुरु होना आम बात है।
ज्यादातर देखा गया है कि भारतीय परिवारों में मासिक धर्म को ले कर बिल्कुल भी चर्चा नहीं होती। इस कारण माएं अपनी छोटी बच्चियों को इसके बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पाती।
ज्यादातर लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में पहले से नहीं पता होता इसलिये जब उनका मासिक धर्म अचानक से शुरु होता है, तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आता कि वो क्या करें।
अगर आप एक मां हैं, तो अपनी बच्ची को मासिक धर्म के बारे में कुछ जरुरी बातें जरुर बताइये। और यदि आप एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की हैं और पहले मासिक धर्म के बारे में जानना चाहती हैं, तो आप इस लेख को पढ़ कर अपनी उलझन को दूर कर सकती हैं।

मेरा पहला पीरियड कब शुरु होगा?
अधिकतर लड़कियों को 11 या 13 साल की उम्र में पहला मासिक-धर्म होता है। मगर कुछ लड़कियों को जल्दी यानी 8 साल की उम्र में, या फिर देर से यानी 16 या 17 साल में पहला मासिक-धर्म होता है। पहला पीरियड आपके जींस पर भी निर्भर करता है।

मुझे पीरियड क्यों होते हैं?
यह आपको मां बनने के लिये तैयार करता है। 10 से 15 वर्ष की उम्र की लड़की का अंण्डकोष हर महीने एक विकसित अंडा पैदा करना शुरु करता है। यही अंडा फैलोपियन ट्यब के दृारा नीचे जाता है। जब अंडा गर्भ में पहुंचता है तो उसका स्तर खून और तरल पदार्थ से मिलकर गाढा हो जाता है। इससे उस अंडे का विकास होता है, जिससे शिशु जन्म के लिये तैयार हो जाता है। यदि अंडा पुरुष के वीर्य से संपर्क में आ जाए तो लड़की गर्भधारण कर लेती है नहीं तो यही अंडा रक्त के रूप में योनी से बाहर निकल जाता है।

क्या मुझे हर महीने पीरियड होंगे?
औसत मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है, लेकिन यह व्यापक रूप से अलग भी हो सकते है। शुरुआती दिनों में यह अनियमित होता है। आपके पीरियड को नियमित होने में 1-2 साल लग सकते हैं। हो सकता है कि यह सेम डेट पर ना आएं या फिर आप कुछ पीरियड स्किप भी कर जाएं। लेकिन बाद में ये नियमित हो जाएंगे।

क्या मुझे पहले पीरियड में दर्द होगा?
पहले पीरियड में दर्द होना काफी आम बात है लेकिन हर लड़की को इसका अलग अलग एहसास होता है। कुछ लड़कियों को यह कम होता है तो वहीं कुछ को बहुत अधिक।
पीरियड्स के दर्द में झट से राहत दिलाएगा यह एक घरेलू नुस्खा

मासिक धर्म का दर्द अधिक होने पर करें ये उपाय:
- आईब्रूफेन, एस्पिरिन और नेप्रोक्सेन नामक दवाएं पीरियड के दर्द को कम करने में मदद करती हैं।
- गरम पानी की बोतल से सिकाई करें।

कितने दिन ब्लीडिंग होगी और यह कब तक चलेगी?
कई लड़कियों को कुछ दिनों तक लाल और भूरे रंग के स्पॉट दिखते हैं। शुरुआत में यह हल्के होते हैं मगर बाद में हैवी हो जाते हैं। यह 3-7 दिनों तक चलते हैं।

पीरियड्स के दौरान क्या खाएं
आहार में परिवर्तन कर के आप क्रैंप्स को कम कर सकती हैं। ऐसे आहार लें जिसमें कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट हों जैसे, हरी सब्जियां, मेवे, दही, टमाटर, शिमला मिर्च आदि। इसके अलावा पास्ता, वाइट ब्रेड, फ्राइड फूड और शक्करयुक्त चीजें ना खाएं। साथ ही शराब और कॉफी का सेवन भी ना करें।

पीरियड हाइजीन
इन दिनों साफ-सफाई रखने से आप संक्रमण से बची रह सकती हैं। रोजाना गरम पानी से स्नान करें, जिससे शरीर का दर्द कम हो और आप साफ सुथरा महसूस कर सकें। अपनी सेनेट्री पैड को 4-8 घंटे में बदल लें। पैड चेंज करने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। अगर आप स्कूल में हैं और उस समय आपके पास सैनिट्री पैड नहीं है तो स्कूल के टॉयलेट में जा कर टॉयलेट पेपर ले कर ढेर सारे फोल्ड करें और उसे पैड की जगह लगा लें। फिर जल्दी से ड्रगस्टोर जा कर इंतजाम करें।

पीरियड क्रैंप के लिये योग
इन दिनों योग और ध्यान करने से दिमाग से स्ट्रेस कम होता है और शरीर में ऊर्जा आती है। इन दिनों में 45 मिनट योग करें, जिसमें सूप्त बुद्धा कोनासन, जानुशीर्षासन, पश्चिमोत्तानासन और विपरीत करनी आसन जरुरी है करना। इससे आपको थकान नहीं लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
